लंदन पहुंचीं ममता बनर्जी, विमान में केक काटकर हुआ स्वागत

लंदन में सिस्टर निवेदिता की 150 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ममता बनर्जी लंदन पहुंच गईं हैं।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Sun, 12 Nov 2017 09:29 AM (IST) Updated:Sun, 12 Nov 2017 09:29 AM (IST)
लंदन पहुंचीं ममता बनर्जी, विमान में केक काटकर हुआ स्वागत
लंदन पहुंचीं ममता बनर्जी, विमान में केक काटकर हुआ स्वागत

कोलकाता (जेएनएन)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन दिवसीय ब्रिटेन सफर पर शनिवार को लंदन पहुंचीं। हीथ्रो हवाईअड्डे पर उतरने के साथ ही निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ममता सेंट जेम्स कोर्ट होटल पहुंचीं। वहां मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए पहले से ही भारतीय दूतावास के अधिकारी उपस्थित थे।

इससे पहले जब शुक्रवार को मुख्यमंत्री रात 8.05 बजे दमदम हवाईअड्डे से लंदन के लिए रवाना हुईं तो विमान में उनका स्वागत केक काटकर किया गया। विमान जब जमीन से 36,000 फीट की ऊंचाई पर था, तब विमान कर्मियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उनके सामने केक पेश किया। 'शुभ यात्रा' लिखे केक को ममता ने अपने हाथों से काटा और इसके बाद विमान में सवार अन्य यात्रियों और विमानकर्मियों को भी अपने हाथों से खिला दिया।

यह भी पढ़ें: विश्व बांग्ला कोई ब्रांड नहीं, ममता के भतीजे की कंपनी: मुकुल

यह भी पढ़ें: काले धन को सफेद करने को की गई नोटबंदी: ममता

chat bot
आपका साथी