महाराष्ट्र: दादर स्थित स्टूडियो में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

महाराष्ट्र के दादर स्थित एक स्टूडियों में आग लग गई। हादसे में स्टूडियों में मौजूद कंप्यूटर और फाइलें जल गई है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 01:36 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 01:36 PM (IST)
महाराष्ट्र: दादर स्थित स्टूडियो में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक
महाराष्ट्र: दादर स्थित स्टूडियो में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के दादर स्थित एक स्टूडियों में आग लग गई है। यहां आग के कारण कंप्युटर, फर्नीचर और फाइलें सब जल गई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की तड़के दादर के एक स्टूडियो में आग लगने से फाइलें, कंप्यूटर और फर्नीचर जल गए थे, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।

दो घंटे में ही फैल गई आग

उन्होंने कहा कि आग सुबह करीब 5.30 बजे तीन मंजिला इमारत में स्थित स्टूडियो में लगी और दो घंटे बाद बाहर तक फैल गई। उन्होंने कहा कि आग 2,000 वर्ग फुट के स्टूडियो तक ही सीमित थी। हालांकि, इस स्टूडियों को इस्तेमाल नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि फाइलें, कंप्यूटर, फर्नीचर और लकड़ी के ढांचे के अलावा अंदर रखा गया था। अधिकारी ने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर तैनात किए गए। नागरिक अधिकारियों के अनुसार, आग के कारण की जांच की जा रही थी।

पहले भी कई जगहों पर लगी आग

इससे पहले 18 फरवरी को महाराष्ट्र के ठाणे में डोंबिवली की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप ले लिया था। इस घटने से ठीक पहले दक्षिण मुंबई स्थित जीएसटी भवन में आग लग गई थी। यहां तुरंत ही सैंकड़ों कर्मचारियों को निकाला गया था। अधिकारियों ने बताया था कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ये भवन मझगांव इलाके में था इसमें कम से कम 3500 कर्मचारी काम करते हैं।

13 फरवरी को मुंबई के अंधेरी ईस्ट में रोल्टा कंपनी में आग लग गई थी। तुरंत ही घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दे दी थी। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। बहुत ही मुश्किलों के बाद आग पर काबू पाया गया।  

ये भी पढ़ें: Namaste Trump: पहली बार भारत दौरे पर 'ट्रंप परिवार', बेटी इवांका और दामाद भी आएंगे साथ

chat bot
आपका साथी