बर्थडे केक ने तेंदुए से बचाई दो भाइयों की जान, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का है मामला

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में रविवार को बर्थडे केक ने दो भाइयों की जिंदगी तेंदुए से बचा ली। केक लेकर लौट रहे दो भाइयों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने जान बचाने के लिए उसके मुंह पर केक मार दिया।

By TaniskEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 03:23 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 03:23 PM (IST)
बर्थडे केक ने तेंदुए से बचाई दो भाइयों की जान, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का है मामला
बर्थडे केक ने दो भाइयों की जिंदगी तेंदुए से बचा ली।

भोपाल,जेएनएन। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में रविवार को बर्थडे केक ने दो लोगों को तेंदुए से बचा लिया।बर्थडे केक लेकर लौट रहे दो भाइयों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों भाइयों में से एक ने जान बचाने के लिए तेंदुए के मुंह पर केक मार दिया। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नई दुनिया के अनुसार 27 जून की शाम को गोराड़िया के रहने वाले फिरोज मंसूरी अपने बेटे के जन्मदिन पर केक लेने भाई साबिर मंसूरी के साथ नेपानगर गए थे।

दोनों भाई जब वापस लौट रहे थे तब पलासुर-सांईखेड़ा-डाभियाखेड़ा तिराहे पर अचानक गन्ने के खेत से एक तेंदुआ बाहर निकला और उनपर हमला बोल दिया। तभी मोटरसाइकल पर पीछे बैठे एक भाई ने केक का डिब्बा तेंदुए के मुंह पर मार दिया। इसके बाद उन्होंने बाइक तेज दौड़ाई। मुंह पर केक का डिब्बा लगने से बौखलाया तेंदुआ काफी देर तक उनके पीछे लगा रहा। किसी तरह जान बचाकर वे घर पहुंचे। उतरकर देखा तो बाइक पर पीछे तेंदुए के पंजे के निशान थे।

तेंदुआ वन विभाग की गिरफ्त में आया

दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया के अनुसार एक दिन पहले ही नेपानगर में एक तेंदुआ वन विभाग की गिरफ्त में आया था। वह पिछले कुछ दिनों से रहवासी क्षेत्र आदर्श कॉलोनी में घूमता नजर आ रहा था। इससे लोगों में डर का माहौल था। क्षेत्र में घना वन होने के कारण यहां बाघ, तेंदुआ हिरण सहित अन्य वन्य प्राणियों की मौजूदगी काफी अच्छी है। गर्मी के मौसम में पानी की तलाश में ये जानवर शहर में आ जाते हैं। इसी कारण से पिछले कुछ दिनों से तेंदुए शहरी क्षेत्र और गांवों में दिखाई दे रहे हैं।

पिंजरा लगाना संभव नहीं

नावरा के रेजर विमला मुवेल ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए के साथ दो शावकों के घूमने की जानकारी भी है ऐसे में पिंजरा लगाना संभव नहीं है। ऐसे में सावधानी बरती जा रही है। मौके पर तेंदुए के फुटमार्क मिले हैं।

chat bot
आपका साथी