भाई-बहन के प्यार का त्यौहार भाईदूज आज, ये है टीके का मुहूर्त

भाईदूज पूरे देश में आज मनाया जायेगा। तिलक करने का मुहूर्त दोपहर 1.30 बजे से 3.50 बजे तक है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 21 Oct 2017 06:40 AM (IST) Updated:Sat, 21 Oct 2017 11:34 AM (IST)
भाई-बहन के प्यार का त्यौहार भाईदूज आज, ये है टीके का मुहूर्त
भाई-बहन के प्यार का त्यौहार भाईदूज आज, ये है टीके का मुहूर्त

नई दिल्ली, जेएनएन। भाईदूज पूरे देश में शनिवार को मनाया जायेगा। तिलक करने का मुहूर्त दोपहर 1.30 बजे से 3.50 बजे तक है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भाई दूज मनाया जाता है। भाई इस पर्व पर अपनी बहनों की रक्षा के संकल्प के साथ उन्हें उपहार देते हैं। आज ही चित्रगुप्त पूजा भी की जाएगी।

दिल्ली में आज भाई दूज के मौके पर महिलाएं डीटीसी की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के अनुसार महिलाओं को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक एसी और गैर एसी लो फ्लोर बसों में मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की जाएगी। निगम हर साल भाई दूज पर महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करता है। यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर पर्याप्त इंतजाम भी किए गए हैं।

यह भी पढें: आज साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे के बीच लगाएं भाई को तिलक

chat bot
आपका साथी