देखें वायरल VIDEO: गणित के प्रोफेसर ने बोर्ड पर लिखे प्यार के फॉर्मूले

हरियाणा में गवर्नमेंट वुमेन कॉलेज के एक प्रोफेसर ने एक्सट्रा क्लास के बहाने छात्राओं को प्यार के फार्मूले पढ़ाए। मैथ्स के प्रोफेसर ने छात्राओं को प्यार के तीन फार्मूले बताए।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 07:57 AM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 02:47 PM (IST)
देखें वायरल VIDEO: गणित के प्रोफेसर ने बोर्ड पर लिखे प्यार के फॉर्मूले
देखें वायरल VIDEO: गणित के प्रोफेसर ने बोर्ड पर लिखे प्यार के फॉर्मूले

करनाल, गगन तलवार। गणित की कक्षा हो और फॉमूले की बात न हो यह संभव नहीं। बिना फॉमूले के तो सवाल हल ही नहीं होते। हालांकि फॉमूलों को याद करना आसान भी है और कठिन भी। इसे आसान बनाने का काम करते हैं गुरुजी। करनाल के रेलवे रोड स्थित गवर्नमेंट वूमेन कॉलेज में एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने बीकॉम फ‌र्स्ट ईयर की छात्राओं को कक्षा में प्यार के फॉर्मूले बकायदा बोर्ड पर लिखकर समझाए। छात्राओं ने भी इस स्पेशल लेक्चर का गुपचुप वीडियो बना लिया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बाद में छात्राओं ने इस स्पेशल क्लास की जानकारी कॉलेज प्रिंसिपल को दी। इस पर कॉलेज की एक कमेटी ने मामले की जांच की। इसके अगले ही दिन असिस्टेंट प्रोफेसर को बदल दिया गया। हालांकि मामला उच्चतर शिक्षा विभाग तक पहुंच चुका है।

लिखित में मांगी माफी
इस संबंध में पूछने पर प्रिंसिपल डॉ. अनुराधा ने बताया कि कमेटी की जांच के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्राओं से लिखित में माफी मांगी। कॉलेज का माहौल सामान्य है। जानकारी के अनुसार, गुरुजी गवर्नमेंट वूमेन कॉलेज में छह माह के लिए डेपुटेशन पर आए हैं। उन्होंने चार जनवरी को कॉलेज ज्वाइन किया था। इससे पहले वे चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज में कार्यरत थे। गुरु जी ने छात्राओं को प्यार के तीन फार्मूले बताए। इनमें पहला क्लोजनेस + अट्रैक्शन = फ्रेंडशिप, दूसरा क्लोजनेस + अट्रैक्शन = रोमांटिक लव और तीसरा अट्रैक्शन + क्लोजनेस = क्रश को बोर्ड पर लिखने के बाद इनके बारे में डिटेल में बताया।

इंडियन और फोरेन का रिलेशन ट्रेंड
गुरु जी की लव क्लास फार्मूला बताने तक ही सीमित नहीं रही। उन्होंने इंडियन और फोरेन के रिलेशन ट्रेंड और अंतर को भी बखूबी समझाया। उन्होंने कहा कि फोरेन में दोनों में से कुछ भी कम हो तो दोनों पार्टनर अलग-अलग हो जाते हैं। हमारे देश में ऐसा नहीं है। वहां के लोग एक समय बाद मकान बदलते है, गाड़ी बदलते हैं और रिश्ता भी बदल लेते हैं। हमारे यहां क्लोजनेस या अट्रैक्शन में से चाहे कुछ भी कम हो जाए। एक बार शादी के बंधन में बंध गए तो बंध ही गए समझो।

chat bot
आपका साथी