भूमि विधेयक मुद्दे पर विपक्ष दोषमुक्त हुआ : कांग्रेस

कांग्रेस ने रविवार को जोर देकर कहा कि भूमि विधेयक मुद्दे पर विपक्ष दोषमुक्त हो गया है। मोदी सरकार की जिद, अडि़यल रवैया और बातचीत नहीं करने के कारण देश के आठ माह बर्बाद हुए।

By Test1 Test1Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 10:13 PM (IST)
भूमि विधेयक मुद्दे पर विपक्ष दोषमुक्त हुआ : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को जोर देकर कहा कि भूमि विधेयक मुद्दे पर विपक्ष दोषमुक्त हो गया है। मोदी सरकार की जिद, अडि़यल रवैया और बातचीत नहीं करने के कारण देश के आठ माह बर्बाद हुए।

प्रधानमंत्री द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश फिर लागू नहीं करने की घोषणा किए जाने पर कांग्रेस ने कहा, अंतत: सत्य की जीत हुई। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा कि शिव सेना और अकाली दल जैसे राजग में शामिल दलों सहित राजनीतिक दलों के प्रबल विरोध के कारण सरकार को इस मुद्दे पर और कोई रास्ता नहीं मिला। सिंघवी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और बीजद जैसे दल जो संप्रग और राजग दोनों में किसी में नहीं हैं उन्होंने भी विवादित संशोधन विधेयक के कई में प्रावधानों का विरोध किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी इस मुद्दे पर कहा, सत्यमेव जयते।

भूमि अधिग्रहण कानून मामले में जनता की जीत

chat bot
आपका साथी