दिल्‍ली चुनाव में किरण बेदी रहीं सुपरफ्लॉप: कुमार विश्‍वास

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह दावा कर रहे हैं कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिलेगा। भाजपा की मुख्‍यमंत्री पद की उम्‍मीदवार किरण बेदी कह रही है उन्‍हें जनता पर विश्‍वास है। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्‍वास का कहना है कि

By T empEdited By: Publish:Sat, 07 Feb 2015 01:27 PM (IST) Updated:Sat, 07 Feb 2015 06:28 PM (IST)
दिल्‍ली चुनाव में किरण बेदी रहीं सुपरफ्लॉप: कुमार विश्‍वास

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दावा कर रहे हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिलेगा। भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी कह रही है उन्हें जनता पर विश्वास है। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास का कहना है कि किरण बेदी दिल्ली विधानसभा चुनावों में सुपरफ्लॉप रही हैं और दिल्ली में अगली सरकार 'आप' की होगी।

कुमार विश्वास का कहना है कि भाजपा ने किरण बेदी को दिल्ली के चुनाव में उतार कर एक बड़ा दांव खेला था, लेकिन यह चल नहीं पाया। तमाम सर्वे दावे कर रहे हैं कि किरण बेदी अपना जादू नहीं चलाई पाईं। किरण बेदी सुपरफ्लॉप रही हैं। कहने दीजिए जो वह कह रही हैं, लेकिन हम आश्वस्त हैं कि जीत हमारी होगी।

सोशल नेटवर्किंग साइट पर कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, 'अब तक 25-30 बूथ घूम चुका हूँ। जिस तरह पिछली बार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुरू के 2-3 घंटों में ही चुनाव लगभग छोड़ सा दिया था, इस बार वही बॉडी-लैंग्वेज भाजपा के कार्यकर्ताओं में है। आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों में खुद उत्साह है। शायद यही वजह है कि भाजपा के कार्यकर्ता हार को अभी से महसूस कर रहे हैं।'

दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है, तमाम सर्वे यही दावा कर रहे हैं। सर्वे बताते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में लोग किरण बेदी से ज्यादा अरविंद केजरीवाल को पसंद कर रहे हैं। लेकिन असली तस्वीर दस फरवरी को सामने आएगी, जब दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होंगे।

इसे भी पढ़ें:जनता तय करेगी सुरक्षित दिल्ली का भविष्य: किरण बेदी

इसे भी पढ़ें:'आप' की विरोधी पार्टियां ने बांटी शराब और पैसे: केजरीवाल

chat bot
आपका साथी