केरल: कन्नूर एयरपोर्ट पर जब्त किया गया 3 किलोग्राम मारिजुआना, व्यक्ति गिरफ्तार

एयर पोर्ट पर यात्रियों से कभी सोना तो कभी मादक पदार्थ अधिकतर ही जब्त किया जाता है।ऐसा ही एक मामले केरल के कन्नूर में दर्ज किया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 06 Sep 2020 02:12 PM (IST) Updated:Sun, 06 Sep 2020 02:12 PM (IST)
केरल: कन्नूर एयरपोर्ट पर  जब्त किया गया 3 किलोग्राम मारिजुआना, व्यक्ति गिरफ्तार
केरल: कन्नूर एयरपोर्ट पर जब्त किया गया 3 किलोग्राम मारिजुआना, व्यक्ति गिरफ्तार

कन्नूर (केरल) एएनआई।  एयर पोर्ट पर यात्रियों से कभी सोना तो कभी मादक पदार्थ अधिकतर ही जब्त किया जाता है।ऐसा ही एक मामले केरल के कन्नूर में दर्ज किया गया है। यहां एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने शनिवार रात को कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री से 3 किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

शनिवार को, AIU ने कालीकट हवाई अड्डे पर एक यात्री से लगभग 700 ग्राम सोना 36 लाख रुपये जब्त किया। यात्री सऊदी अरब के जेद्दा से यहां पहुंचा और प्रेशर कुकर के अंदर सोना छुपा हुआ पाया गया।

वहीं दूसरी तरफ  आबकारी विभाग के तहत राज्य प्रवर्तन दस्ते ने रविवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और तिरुवनंतपुरम में अत्तिंगल के पास से उनके कब्जे से 500 किलोग्राम गांजा जब्त किया। आबकारी अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार, वाहन पंजाब निवासी के नाम पर पंजीकृत है।

मामले में गिरफ्तार दोनों झारखंड और पंजाब के निवासी थे। कुमार ने एएनआई को बताया कि गांजा एक माल ट्रक में चालक के केबिन के ऊपर एक गुप्त डिब्बे में छिपा हुआ था। इसे तिरुवनंतपुरम के चिरयिन्कीझु क्षेत्र में एक व्यक्ति को सौंपने के लिए लाया गया था। इनपुट के आधार पर, आबकारी विभाग ने वाहन की जांच की और 500 किलोग्राम गांजा मिला। कर्नाटक में छापेमारी के बाद गांजे को केरल ले जाया जा रहा था। कुमार ने कहा कि विभाग ने गांजे की खरीद में मैसूर के ड्रग माफिया से संबंध पाया है।

वहीं करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली में राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआइ) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर म्यांमार से तस्करी कर लाया गया 43 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया था और इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के सांगली जिले के निवासी आरोपितों के पास से सोने की 504 छड़ें बरामद की गई। इनका वजन 83.6 किलोग्राम था।

chat bot
आपका साथी