केरल के मंत्री की सऊदी यात्रा रोकने पर भड़के मुख्यमंत्री पी. विजयन

सऊदी अरब यात्रा पर जाने वाले के.टी. जलील को राजनयिक पासपोर्ट जारी करने से केन्द्र के इनकार के बाद सीएम पी.विजयन भड़क गए हैं।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Aug 2016 12:49 PM (IST) Updated:Sat, 06 Aug 2016 02:28 PM (IST)
केरल के मंत्री की सऊदी यात्रा रोकने पर भड़के मुख्यमंत्री पी. विजयन

तिरूवनंतपुरम/नई दिल्ली, प्रेट्र। केरल मंत्री के सऊदी अरब जाने की प्रस्तावित यात्रा पर केन्द्र की ना के बाद मुख्यमंत्री पी. विजयन भड़क गए हैं। केरल सरकार की तरफ से के.टी. जलील को ये काम दिया गया था कि वह सउदी अरब में रह रहे भारतीय लोगों का आंकलन करे।

लेकिन, जब केन्द्र की तरफ से राजनयिक पासपोर्ट देने से इनकार कर दिया गया तो शुक्रवार को पी.विजयन ने केन्द्र के इस रूख की आलोचना की। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इसे छोटी बात बतायी।

केरल सरकार में स्थानीय प्रशासन मंत्री के.टी. जलील को सऊदी अरब जाना था ताकि मौके पर जाकर वह ये देख पाएं कि आखिर वहां पर भारतीय लोगों को किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इसी के चलते उन्होंने राजनयिक पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। लेकिन, केन्द्र की तरफ से उन्हें देने से इनकार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- केरल में तीन दिनों की रिमांड पर यास्मीन, ISIS लिंक की पड़ताल में जुटी बिहार पुलिस

विजयन ने केन्द्र के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा, केन्द्र का ये रवैया रहस्यपूर्ण है। जब जलील के अप्लीकेशन खारिज होने के बारे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कोई गलतफहमी हो गई।

ये भी पढ़ें-केरल से चीन को टक्कर देने की तैयारी, बनेगा देश का पहला ट्रांसशिपमेंट पोर्ट

chat bot
आपका साथी