केरल साइबर पुलिस ने मुस्लिम मौलवी वसीम अल हिकामी के खिलाफ किया केस दर्ज, हेट स्पीच देने का लगा आरोप

मुस्लिम मौलवी और मलप्पुरम जिले के कोंडोट्टी के मूल निवासी वसीम अल हिकामी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है इनपर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग करने और ईसाई धर्म की भावनाओं और ईसा मसीह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगा है।

By Babli KumariEdited By: Publish:Wed, 06 Jul 2022 09:31 AM (IST) Updated:Wed, 06 Jul 2022 12:33 PM (IST)
केरल साइबर पुलिस ने मुस्लिम मौलवी वसीम अल हिकामी के खिलाफ किया केस दर्ज, हेट स्पीच देने का लगा आरोप
मुस्लिम धर्मगुरु वसीम अल हिकामी के खिलाफ हेट स्पीच देने को लेकर मामला दर्ज

कोच्चि, एएनआइ। केरल की कोच्चि साइबर पुलिस (Kochi Cyber Police) ने मुस्लिम धर्मगुरु वसीम अल हिकामी (Muslim Cleric Waseem Al Hikami) के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से हेट स्पीच देने को लेकर मामला दर्ज किया है। हिकामी मलप्पुरम जिले (Malappuram District) के कोंडोट्टी (Kondotty) का मूल निवासी है। एफआइआर में आरोप लगाया गया है कि मुस्लिम धर्मगुरु ने ईसाई लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया था। उन्होंने ईसा मसीह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153 ए, 295-ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया है।

भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनूप एंटनी की शिकायत पर एर्नाकुलम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया था।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, क्रिसमस के संबंध में ईसाई धार्मिक भावनाओं और ईसा मसीह के खिलाफ उक्त भाषण 24 दिसंबर, 2021 को आरोपी द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इसमें यह भी आरोप लगाया गया था कि उसने ईसा मसीह के जन्म के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था।

जनवरी में कोट्टायम जिले की साइबर अपराध पुलिस ने उसी अपराध में हाबिल फ्रांसिस नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

chat bot
आपका साथी