कर्नाटक के कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या, चाकू से आरोपी ने कई बार किया वार; पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद

कर्नाटक के हुबली में बीवीबी कालेज परिसर के अंदर गुरुवार को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक फैयाज चाकू लेकर कॉलेज कैंपस के अंदर गया और नेहा पर पांच-छह वार किए। इस दौरान उसे भी चोटें आईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में नेहा को मृत घोषित कर दिया गया।

By AgencyEdited By: Sonu Gupta Publish:Fri, 19 Apr 2024 12:08 AM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2024 12:08 AM (IST)
कर्नाटक के कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या, चाकू से आरोपी ने कई बार किया वार; पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद
कर्नाटक के कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या, चाकू से आरोपी ने कई बार किया वार।

HighLights

  • मृतका नेहा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
  • पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है

पीटीआई, हुबली। कर्नाटक के हुबली में बीवीबी कालेज परिसर के अंदर गुरुवार को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका नेहा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, फैयाज चाकू लेकर कॉलेज कैंपस के अंदर गया और नेहा पर पांच-छह वार किए। इस दौरान उसे भी चोटें आईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपित फैयाज एमसीए ड्रापआउट है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

मृतका और आरोपित बीसीए पाठ्यक्रम के दौरान बैचमेट थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान, उसने (फयाज ने) दावा किया कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे और वह अचानक उससे दूर रहने लगी थी। पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

यह भी पढ़ेंः IMF: 'विश्व अर्थव्यवस्था में चिंता के लिए बहुत कुछ मौजूद', IMF प्रमुख ने दुनियाभर में बढ़ते सरकारी कर्ज को लेकर किया आगाह

यह भी पढ़ेंः Kargil War: 'कारगिल युद्ध पाकिस्तान की बड़ी भूल', 1999 की हार के लिए पूर्व पाक सैन्य अफसरों ने जताया मलाल

chat bot
आपका साथी