महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कलबुरागी पुलिस ने आयोजित की मैराथन

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर कलबुरागी जिले की पुलिस ने रविवार को एक मैराथन का आयोजन किया।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 03:47 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 03:47 PM (IST)
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कलबुरागी पुलिस ने आयोजित की मैराथन
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कलबुरागी पुलिस ने आयोजित की मैराथन

कर्नाटक, एएनआइ। पुलिस वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2019 के अवसर पर, कलबुरागी जिले की पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक मैराथन का आयोजन किया। आयोजन में कई युवाओं और वयस्कों ने भाग लिया। मीडिया से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर एमएन नागराज कालाबुरागी ने कहा कि शहर और जिले की पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए इस मैराथन का आयोजन किया है। यह विचार को बढ़ावा देने के लिए केवल एक प्रतीकात्मक रन है।     

खुद का बचाव करने के लिए कर रहे शिक्षित                                                    

उन्होंने आगे कहा करि हम उन्हें पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों के अलावा खुद का बचाव करने के लिए भी शिक्षित कर रहे हैं। कालाबुरागी के एसपी लाडा मार्टिन ने संवादाताओं से बातचीत में कहा कि पुलिस और विदेशियों के साथ-साथ हमारे साथ आने वाले लोगों की भारी संख्या देखकर मैं बहुत खुश हूं। मैराथन का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित कालबागगी और एक सुरक्षित भारत प्रदान करना है। उन्होंने लोगों को यह भी याद दिलाया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और साथ ही उन्होंने आगे इस तरह के आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया।                                           

पिछले कुछ दिनों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाओं के बाद, देश भर में कई विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।                            

chat bot
आपका साथी