जज और वकीलों ने आइसक्रीम खाकर किया गर्मी की छुटि्टयों का स्वागत

हाईकोर्ट के जज और वकीलों ने शुक्रवार को कोर्ट परिसर में आइसक्रीम पार्टी का लुत्फ लिया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 18 May 2019 10:24 AM (IST) Updated:Sat, 18 May 2019 10:24 AM (IST)
जज और वकीलों ने आइसक्रीम खाकर किया गर्मी की छुटि्टयों का स्वागत
जज और वकीलों ने आइसक्रीम खाकर किया गर्मी की छुटि्टयों का स्वागत
इंदौर, राज्‍य ब्‍यूरो। हाईकोर्ट के जज और वकीलों ने शुक्रवार को कोर्ट परिसर में आइसक्रीम पार्टी का लुत्फ लिया। 58 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जजों को आइसक्रीम सर्व की। इसके बाद शुरू हुआ गर्मी की छुट्टियों का जश्न।

शनिवार से न्यायालयों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो रहा है। हर साल छुट्टियों से पहले अंतिम कार्य दिवस पर यह आयोजन होता है। शुक्रवार दोपहर एक बजे से ही कोर्ट परिसर स्थित बगीचे में वकील जमा होने लगे थे। डेढ़ बजे आयोजन शुरू हुआ। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेश आर भटनागर ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति एससी शर्मा को आइसक्रीम सर्व की।

इस मौके पर जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव, जस्टिस विवेक रूसिया, जस्टिस शैलेंद्र शुक्ला, जस्टिस वीरेंदर सिंह, जस्टिस एसके अवस्थी, जस्टिस वंदना कसरेकर, जस्टिस रोहित आर्य, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार अनिल वर्मा, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गिरीश पटवर्धन, अतिरिक्त महाधिवक्ता रवींद्रसिंह छाबड़ा, भी मौजूद थे।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी