बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ

भीषण बाढ़ का सामना कर रहे जम्मू-कश्मीर के लिए देश भर से मदद मिलनी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दस करोड़ रुपये तो मध्य प्रदेश व तमिलनाडु ने पांच-पांच करोड़ रुपये देने का एलान किया। म¨हद्रा समूह ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की। महाराष्ट्र ने

By Edited By: Publish:Tue, 09 Sep 2014 05:40 AM (IST) Updated:Tue, 09 Sep 2014 05:41 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ

नई दिल्ली। भीषण बाढ़ का सामना कर रहे जम्मू-कश्मीर के लिए देश भर से मदद मिलनी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दस करोड़ रुपये तो मध्य प्रदेश व तमिलनाडु ने पांच-पांच करोड़ रुपये देने का एलान किया। म¨हद्रा समूह ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।

महाराष्ट्र ने 10 करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर पांच करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की तो तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने 5 करोड़ रुपये देने का एलान किया।

म¨हद्रा समूह के अध्यक्ष व कार्यकारी निदेशक आनंद म¨हद्रा ने ट्वीट के जरिये प्रधानमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

केंद्र सरकार ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) को जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पर्याप्त मात्रा व समय पर अनाज मुहैया कराने का आदेश दिया।

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने एफसीआइ अधिकारियों को श्रीनगर में कैंप लगाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में अनाज की उपलब्धता पर ध्यान देने का आदेश दिया।

जम्मू-कश्मीर में केरल, गुजरात के सैकड़ों लोग फंसे

जेएनएन, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर घूमने गए गुजरात के करीब 350 और केरल के 227 से ज्यादा पर्यटक बाढ़ में फंस गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों की है। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश के लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है।

मोदी को लिखे पत्र में चांडी ने कहा,'केरल के लोग वहां होटलों में फंसे हुए हैं। परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा। लिहाजा निवेदन है कि अधिकारियों को उन्हें सुरक्षित निकालने का आदेश दें।'

पढ़ें: शरीफ ने की साझा आपदा प्रबंधन की वकालत

पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में नौ सेना के कमांडो भी बचाव में जुटे

chat bot
आपका साथी