मछुआरों की रिहाई के लिए जयललिता ने पीएम को लिखा पत्र

जयललिता ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार मछुआरों की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।

By Shashi Bhushan KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2015 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2015 07:47 PM (IST)
मछुआरों की रिहाई के लिए जयललिता ने पीएम को लिखा पत्र

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार मछुआरों की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। प्रधानमंत्री को शुक्रवार को लिखे पत्र में जयललिता ने कहा कि एक अक्टूबर को श्रीलंका की नौसेना ने नागपट्टिनम जिले के सात मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नौका को जब्त कर लिया।

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से तमिलनाडु के मछुआरों में घोर निराशा छा गई है। श्रीलंकाई नौसेना पाक खाड़ी में मछली पकड़ने से रोकने और धमकाने के उद्देश्य से बार-बार निर्दोष मछुआरों को गिरफ्तार करती है। उन्होंने कहा कि मछली पकड़ने का तमिलनाडु के मछुआरों का यह पारंपरिक क्षेत्र रहा है। जयललिता ने प्रधानमंत्री मोदी से तुरंत राजनयिक माध्यम से 28 मछुआरों और 31 नौकाओं को श्रीलंका से छुड़ाने का अनुरोध किया।

उन्होंने 1974 और 1976 के भारत-श्रीलंका समझौते को रद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारे मछुआरों के पारंपरिक अधिकारों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

सीबीआई पर हद से ज्यादा भरोसा करना सही नहीं: जयललिता

chat bot
आपका साथी