जानें, बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद क्या बोले नीतीश कुमार

पढ़ें राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए नीतीश ने क्या कहा...

By Digpal SinghEdited By: Publish:Wed, 26 Jul 2017 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jul 2017 09:58 PM (IST)
जानें, बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद क्या बोले नीतीश कुमार
जानें, बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद क्या बोले नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया। तेजस्वी के मामले में महागठबंधन में चल रही तकरार के बीच कयास तो ये लगाए जा रहे थे कि या तो तेजस्वी इस्तीफा देंगे या नीतीश उन्हें सरकार से बरखास्त कर देंगे। लेकिन नीतीश ने स्वयं इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। पढ़ें राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए नीतीश ने क्या कहा... 

- मैंने अभी महामहिम राज्यपाल जी से मिलकर इस्तीफा सौंपा है।

- हमने महागठबंधन की सरकार 20 महीने से भी ज्यादा समय तक चलायी।

- जितना संभव हुआ, हमने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए बिहार की जनता के समक्ष चुनाव के दौरान जिन बातों की चर्चा की उसी के मुताबिक हमने काम करने की कोशिश की।

- सात निश्चयों पर अमल करना प्रारंभ किया।

- बिहार में सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद रखी गई।

- बिहार में शराबबंदी लागू की गई।

- जो कुछ भी काम पहले से चल रहे थे, चाहे वह कृषि विकास का हो या बुनियादी विकास (सड़क, पुल या पुलिया) हो, बिजली हो, कल्याण की योजनाएं हो, सबके लिए हमने काम किया

- जितना भी संभव है, हमने वह काम करने की कोशिश की।

- 20 महीने पूरे हुए, लेकिन अब जो चीजें उभर कर सामने आईं अब उस माहौल में मेरे लिए काम करना संभव नहीं।

- अंतरात्मा की आवाज़ पर मैंने इस्तीफा दिया है।

- मैंने किसी का इस्तीफा नहीं मांगा था। तेजस्वी के मामले पर राहुल से भी बात की। हमने अच्छा काम करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: बिहार में सियासी भूचाल, महागठबंधन टूटा; मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा

chat bot
आपका साथी