मुंबई में लान्च हुई INS वागशीर पनडुब्बी, समुद्र में परीक्षण के बाद भारतीय नौसेना में होगी शामिल

प्रोजेक्ट-75 के तहत अब तक 4 माडर्न पनडुब्बियां भारतीय नौसेना शामिल हो चुकी है। इसमें INS कलवरी INS खंडेरी INS करंज और INS वेला पहले ही नेवी में कमीशन की जा चुकी हैं। समुद्र में परीक्षण के बाद INS वागशीर को नौसेना में शामिल किया जाएगा।

By Mohd FaisalEdited By: Publish:Wed, 20 Apr 2022 02:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Apr 2022 02:21 PM (IST)
मुंबई में लान्च हुई INS वागशीर पनडुब्बी, समुद्र में परीक्षण के बाद भारतीय नौसेना में होगी शामिल
मुंबई में लान्च हुई INS वागशीर पनडुब्बी (फोटो: एएनआइ)

मुंबई, एएनआइ। मुंबई में INS वागशीर प्रोजेक्ट-75 की स्कार्पीन श्रेणी की अंतिम पनडुब्बियों को लांच किया गया। इस मौके पर रक्षा सचिव अजय कुमार भी मौजूद रहे। रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया कि INS वागशीर का अब समुद्री परीक्षण होगा और बाद में इसे चालू किया जाएगा। इस पनडुब्बी का लांच भारत के आत्मनिर्भर बनने का एक उदाहरण है।

INS Vagsheer, the last of the Scorpene-class submarines of Project-75, launched in Mumbai

Defence Secretary Ajay Kumar was present at the launch of the submarine. pic.twitter.com/pzTKLEm3ez

— ANI (@ANI) April 20, 2022

आपको बता दें कि इस सबमरीन की लान्चिंग प्रोजेक्ट-75 के तहत की गई है। INS वागशीर का अब समुद्री परीक्षण होगा। जिसके बाद इसे भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी