Indore Coronavirus: इंदौर में कोरोना के 1259 सैंपलों की जांच, 19 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कुल संक्रमितों की संख्या 4753 हो गई है। इसमें से 941 सक्रिय केस हैं। 3576 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:58 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 07:58 AM (IST)
Indore Coronavirus: इंदौर में कोरोना के 1259 सैंपलों की जांच, 19 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Indore Coronavirus: इंदौर में कोरोना के 1259 सैंपलों की जांच, 19 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

इंदौर, जेएनएन। शहर के मध्य क्षेत्र से लेकर बाहरी इलाकों से एक साथ कई कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। लेकिन मरीजों की संख्या में भी कमी नजर आ रही है। बुधवार को 1259 सैंपल जांचे गए जिनमें से 19 पॉजिटिव मिले। यह बीते 31 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। हालांकि 4 संक्रमितों की मौत हुई जिसके साथ इसका आंकड़ा 236 तक पहुंच गया है।

देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार कुल संक्रमितों की संख्या 4753 हो गई है। इसमें से 941 सक्रिय केस हैं। 3576 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। रिपीट सैंपल 15 और अपर्याप्त सैंपल 11 हैं।

रालामंडल में दो दिनों में मिले 14 पॉजिटिव

रालामंडल से पिछले दो दिनों में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। पॉजिटिव मिले मरीज आलू व्यापारियों के परिवार के सदस्य हैं। इसके बाद मंडी स्थित दुकान को बंद किया गया व इनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। बुधवार को परिवार के सदस्यों को एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिवार की एक सदस्य के दिव्यांग होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करने में दिक्कत आई। बाद में अधिकारियों से चर्चा के बाद उसे भर्ती किया गया।

भाजपा नेता के परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव

बसंत विहार कॉलोनी में रहने वाले भाजपा नेता व बर्तन बाजार व्यापारी सहित तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। परिवार की बर्तन बाजार में दुकान भी है। दुकान पर काम करने वाले नौकरों के सैंपल भी लिए गए थे। जांच के बाद नौकर भी पॉजिटिव पाए गए। बर्तन बाजार में आसपास की दुकानें बंद कराई गई।

chat bot
आपका साथी