चीन के टॉप बिजनेस स्कूल के अध्यक्ष बने भारतीय मूल के दीपक जैन

भारतीय मूल के 61 वर्षीय दीपक जैन को चीन के शंघाई में स्थित चीन-यूरोप इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल का अध्यक्ष चुना गया है।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Fri, 06 Jul 2018 09:27 AM (IST) Updated:Fri, 06 Jul 2018 11:09 AM (IST)
चीन के टॉप बिजनेस स्कूल के अध्यक्ष बने भारतीय मूल के दीपक जैन
चीन के टॉप बिजनेस स्कूल के अध्यक्ष बने भारतीय मूल के दीपक जैन

नई दिल्ली (प्रेट्र)। भारतीय मूल के एक अमेरिकी प्रोफेसर को चीन के एक टॉप बिजनेस इंस्टीट्यूट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से ये खबर सामने आई है। भारत में पले-बढ़े 61 वर्षीय दीपक जैन वर्तमान में अमेरिका के शिकागो शहर में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक वे हर महीने के 10 से 15 दिन तक चीन के शंघाई स्थित एक टॉप ग्लोबल बिजनेस स्कूल में मार्केटिंग विषय पढ़ाते है। इसके लिए हर महीने उन्हें अमेरिका से चीन की यात्रा करनी पड़ती है। वे पिछले साल सितंबर महीने से यह कर रहे हैं।

लेकिन अब उन्हें चीन के इस बिजनेस स्कूल का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। 61 वर्षीय जैन शंघाई में स्थित चीन-यूरोप इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल के अध्यक्ष चुने गए हैं। बताया जाता है कि उन्होंने 28 साल से इस पद पर रहे पेड्रो न्युएनो की जगह ली है।

दिलचस्प बात ये है कि जैन इसके पहले भी वर्ल्ड के दो बड़े बिजनेस स्कूलों के डीन रह चुके हैं और अब ये स्कूल भी जैन के साथ आगे उनके काम में सहयोग देंगे। जैन ने इस मौके पर चीन के एक अखबार से बात करते हुए कहा कि हम उन लोगों की तरफ ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिन्हें चीन में रूचि है। जो भी यहां काम करना चाहते हैं और कुछ नया करना चाहते हैं उनका यहां स्वागत है। वैसे लोग जो दुनिया के बाकी हिस्से और चीन के बीच मध्यस्थता का काम करना चाहते हैं वे यहां आ सकते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के उत्तरपूर्वी राज्य असम में पले-बढ़े दीपक जैन जो शिकागो में रहते हैं और शंघाई में मार्केटिंग की क्लास लेने हर महीने के 10-15 दिन के लिए चीन की यात्रा पर रहते हैं। 

chat bot
आपका साथी