भारत की नौ वर्षीय धनश्री ने किया माउंट एलब्रेस फतह

सूरत की रहने वाली नौ वर्षीय धनश्री मेहता ने सबसे ऊंची पर्वतश्रंखला माउंट एलब्रस को फतह की है।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Tue, 20 Jun 2017 10:50 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jun 2017 10:50 AM (IST)
भारत की नौ वर्षीय धनश्री ने किया माउंट एलब्रेस फतह
भारत की नौ वर्षीय धनश्री ने किया माउंट एलब्रेस फतह

नई दिल्ली (पीटीआई)। गुजरात के सूरत में रहने वाली नौ वर्षीय धनश्री मेहता ने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वतश्रंखला माउंट एलब्रस को फतह करने में सफलता हासिल की है। वह अपने परिवार के साथ यहां तक पहुंची।

माता-पिता व 13 वर्षीय भाई जानम के साथ पर्वत श्रंखला पर फतह हासिल करने से धनश्री बेहद खुश है। उसका कहना है कि कई बार ऐसे मौके आए जब लगा कि अभियान खत्म करना पड़ेगा, लेकिन जो प्रशिक्षण दिया गया था उसने जीत के जज्बे को नहीं मरने दिया।

जानम का कहना है कि तीन दिनों तक जब सूरज नहीं दिखा तो काफी उलझन हुई। तूफान का सामना भी करना पड़ा, लेकिन आखिर में सब कुछ ठीक रहा। धनश्री की मां सारिका पेशे से मनोवैज्ञानिक हैं। बाइकिंग क्वींस की स्थापना उन्होंने ही की है।

यह भी पढ़ें: एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए आंध्र के गरीब छात्रों की नायडू ने की प्रशंसा

यह भी पढ़ें: बिना ऑक्सीजन के इन भारतीय जवानों ने माउंट एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास

chat bot
आपका साथी