India Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे मे 56 हजार से ज्यादा मामले, रिकवरी रेट 67 फीसद से अधिक

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 56 हजार 282 नए मामले सामने आए और 904 लोगों की मौत हो गई।

By TaniskEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:54 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:54 AM (IST)
India Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे मे 56 हजार से ज्यादा मामले, रिकवरी रेट 67 फीसद से अधिक
India Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे मे 56 हजार से ज्यादा मामले, रिकवरी रेट 67 फीसद से अधिक

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कुल मामले 19 लाख 64 से ज्यादा हो गए हैं और 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 56 हजार 282 नए मामले सामने आए और 904 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान छह लाख 64 हजार 949 सैंपल टेस्ट हुए। पिछले आठ दिन से रोजाना कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

देश में अब तक कोरोना के 19 लाख 64 हजार 537 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से पांच लाख 95 हजार 501 एक्टिव केस है। वहीं 13 लाख 28 हजार 337 मरीज ठीक हो गए हैं और 40 हजार 699 लोगों की मौत हो गई है।  अब तक कुल दो करोड़ 21 लाख 49 हजार 351 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 67.62 फीसद और मृत्यु दर 2.07 फीसद हो गया है। 

महाराष्ट्र में चार लाख 68 हजार और तमिलनाडु में दो लाख 73 हजार मामले 

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा चार लाख 68 हजार 265 मामले सामने आ गए हैं। यहां एक लाख 46 हजार 268 एक्टिव केस हैं। तीन लाख पांच हजार 521 लोग ठीक हो गए हैं और 16476 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में दो लाख 73 हजार मामले सामने आ गए हैं। इनमें  से 54 हजार 184 एक्टिव केस है। दो लाख14 हजार 815 लोग ठीक हो गए हैं और 4461 लोगों की मौत हो गई है। 

दिल्ली में  एक लाख 40 हजार और उत्तर प्रदेश में एक लाख चार हजार मामले

कर्नाटक में कोरोना के एक लाख 51 हजार 449 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 73 हजार 966 एक्टिव केस है। वहीं 74 हजार 679 मरीज ठीक हो गए हैं और 2804 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में कोरोना के एक लाख 40 हजार मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक 26 हजार 116 एक्टिव केस है और 4044 मरीज ठीक हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में एक लाख चार हजार 388 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 60 हजार 558 एक्टिव केस है और 1857 लोगों की मौत हो गई है।

chat bot
आपका साथी