India Corona Cases: पिछले 24 घंटे में कम हुई संक्रमितों की संख्या, 35,499 नए मामलों के साथ 447 मौतें हुई दर्ज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह किए गए आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामले चार लाख दो हजार पर आ गए हैं। एक दिन में सक्रिय मामलों में 4000 से अधिक की कमी आई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 1611590 वैक्सीन लगाई गईं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 10:01 AM (IST)
India Corona Cases: पिछले 24 घंटे में कम हुई संक्रमितों की संख्या, 35,499 नए मामलों के साथ 447 मौतें हुई दर्ज
पिछले 24 घंटे में कुछ कम हुई संक्रमितों की संख्या, 35,499 नए मामलों के साथ 447 मौतें हुई दर्ज

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में कई दिनों की बढ़ोतरी के बाद गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 3500 से अधिक नए संक्रमितों की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान 35 हजार से अधिक नए केस मिले हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब 40 हजार से कम नए मामले पाए गए हैं। प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी पांच सौ से नीचे आई है। परंतु, केरल की स्थिति में सुधार नहीं नजर आ रहा। नए मामलों में से आधे से ज्यादा केरल से ही हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह किए गए आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामले चार लाख दो हजार पर आ गए हैं। एक दिन में सक्रिय मामलों में 4000 से अधिक की कमी आई है। नए मामलों से ज्यादा मरीजों के ठीक होने से उबरने की दर में सुधार हुआ है। रिकवरी रेट अभी 97.40 फीसद है। वहीं, पिछले घंटों केरल में 20 हजार से ज्यादा मामले पाए गए हैं। सबसे ज्यादा 139 मौतें भी वहीं हुई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि केंद्र की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 52.40 करोड़ (52,40,60,890) डोज उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा जल्द ही इन्हें 8,99,260 डोज और मुहैया करा दी जाएंगी। मंत्रालय ने यह भी बताया कि अभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.33 करोड़ से अधिक (2,33,55,890) डोज उपलब्ध हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 16,11,590 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50,86,64,759 हो गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 'भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,71,871 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 48,17,67,232 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।'

भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,71,871 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 48,17,67,232 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/1LS1obKktB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2021

देश में कोरोना की स्थिति

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 35,499 नए मामलों के साथ ही 39,686 लोगों की रिकवरी भी हुईं और 447 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में अब कुल मामलें कुल मामले 3 करोड़ 19 लाख 69 हजार 954 हो गए हैं। देश में सक्रिय मामले 4 लाख 2 हजार 188 हो गए हैं। अब तक देश में कुल रिकवरी 3 करोड़ 11 लाख 39 हजार 457 लोगों की हो चुकी है। भारत में अब तक 4 लाख 28 हजार 309 मौतें हो चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी