पाक की नापाक हरकत, अधिकारियों से कराया भारतीय उच्चायुक्त का पीछा

भारत ने पाकिस्तान को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में भारतीय अधिकारियों पर नजर रखने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 06:39 PM (IST)
पाक की नापाक हरकत, अधिकारियों से कराया भारतीय उच्चायुक्त का पीछा
पाक की नापाक हरकत, अधिकारियों से कराया भारतीय उच्चायुक्त का पीछा

नई दिल्ली, जेएनएन। पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारों के साथ एक बार फिर नापाक हरकत की है। एएनआई सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने कुछ दिनों पहले भारत के वरिष्ठ राजदूतों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक करने की कोशिश की थी। जिसको लेकर पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने वहां की सरकार को चिट्ठी लिखी है। आरोप है कि इस्लामाबद में एक शादी समारोह के दौरान पाक सुरक्षा अधिकारी ने उच्चायुक्त और उप उच्चायुक्त का पीछा भी किया। यहीं नहीं, भारतीय अधिकारियों पर वहां नजर भी रखी जा रही थी। जिसको लेकर भारत ने पाकिस्तान के सामने आपत्ति जताई है।

बहराहल ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने इस तरह की हरकत की हो। इससे पहले भी पाकिस्तान द्वारा भारतीय अधिकारियों के साथ बदमिजाजी के कई मामले सामने आ चुके हैं। 

बीते महीने भी पाकिस्तान में भारतीय डिप्लोमेट के शोषण को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था। जहां पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में बने नए भारतीय रिहायशी आवास को जरूरी सुविधाएं देने से मना कर दिया था। वहीं दिसंबर की शुरुआत में भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद को कोलकाता जाने की इजाजत देने से मना कर दिया था।

chat bot
आपका साथी