इंडिया ब्रांड कन्वेंशन में 'जागरण समूह' की धूम

ब्रांड कैंपेन वर्ग में 'जागरण संस्कारशाला' सर्वश्रेष्ठ रहा। यह अभियान पाठकों को एक ऐसा मंच देता है, जहां संस्कारों को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने के तरीकों पर चर्चा होती है।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 09:29 PM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 10:01 PM (IST)
इंडिया ब्रांड कन्वेंशन में 'जागरण समूह' की धूम
इंडिया ब्रांड कन्वेंशन में 'जागरण समूह' की धूम

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। गुरुग्राम में हुए इंडिया ब्रांड कन्वेंशन अवा‌र्ड्स में 'जागरण समूह' की धूम रही। देश के सबसे बड़े समाचार पत्र समूह में एक जागरण समूह ने इसके चार वर्गो में कब्जा जमाया। कार्यक्रम में समूह के 'जागरण संस्कारशाला', 'भारत रक्षा पर्व', 'जागरण यूथ पार्लियामेंट' और 'युवा संपादक' अभियानों ने अवार्ड जीते। इस कार्यक्रम में ब्रांडिंग, एडवरटाइजिंग, मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पेशेवरों और टीम को सम्मानित किया जाता है।

ब्रांड कैंपेन वर्ग में 'जागरण संस्कारशाला' सर्वश्रेष्ठ रहा। यह अभियान पाठकों को एक ऐसा मंच देता है, जहां संस्कारों को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने के तरीकों पर चर्चा होती है।

यह भी पढ़ें: ध्वनि प्रदूषण से त्रस्त महिला पहुंची एनजीटी की शरण में

'कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी' पुरस्कारों की श्रेणी में जागरण समूह के 'भारत रक्षा पर्व' अभियान को पुरस्कार मिला। यह एकमात्र ऐसा अभियान है जहां पूरा देश अपने सैनिक सपूतों को रक्षाबंधन के धागे से अपनेपन का अहसास करता है।

'डायरेक्ट मार्केटिंग कैंपेन' श्रेणी में 'युवा संपादक' कार्यक्रम ने बाजी मारी। मौजूदा दौर में युवा पत्र-पत्रिकाओं को लेकर उदासीन होते जा रहे हैं। ऐसे में यह कार्यक्रम उन्हें समाचार पत्रों का महत्व बताने का बेहतरीन उदाहरण है।

यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव बोले, देश के लिए घातक है दो हजार का नोट

गत वर्ष शुरू हुए जागरण यूथ पार्लियामेंट अभियान को भी 'इंटीग्रेटेड मार्केटिंग कैंपेन' वर्ग में पुरस्कार के लिए चुना गया। यह इकलौता ऐसा कार्यक्रम है, जहां युवाओं को संसदीय कार्यप्रणाली के तौर-तरीकों और संसद में कार्य करने के अनुभव को महसूस करने का मौका मिलता है।

chat bot
आपका साथी