LIVE BLOG

कांग्रेस MLA पर केस दर्ज कराने को लेकर भोपाल में पुलिस स्टेशन के बाहर प्रज्ञा का धरना

<p>भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गईं हैं। उन्होंने कहा, 'मैं 2 घंटे से यहां इंतजार कर रही हूं, लेकिन पुलिस गोवर्धन दांगी (राजगढ़ के बियोरा से कांग्रेस विधायक) के खिलाफ मेरी शिकायत दर्ज करने के लिए तैयार नहीं है।' प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पुलिस पर इतना दबाव है कि वो एफआइआर भी दर्ज नहीं कर रही हौ। बता दें कि गोवर्धन दांगी ने कहा था कि हम प्रज्ञा ठाकुर के पुतले को ही नहीं जलाएंगे, अगर उन्होंने कभी अपना पैर राजगढ़ में रखा, तो हम उन्हें भी जला देंगे। यह वाक्या संसद में प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे पर बयान देने के बाद हुआ था।</p>

Shashank PandeyPublish:Sat, 07 Dec 2019 07:25 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 11:41 PM (IST)
कांग्रेस MLA पर केस दर्ज कराने को लेकर भोपाल में पुलिस स्टेशन के बाहर प्रज्ञा का धरना
कांग्रेस MLA पर केस दर्ज कराने को लेकर भोपाल में पुलिस स्टेशन के बाहर प्रज्ञा का धरना

Highlights

  • भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठीं
  • गोवर्धन दांगी के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने को तैयार नहीं- प्रज्ञा
  • प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पुलिस पर दबाव
07/12/2019
10:37:47 pm

महाराष्ट्र के बुलदाना में महिला का शव मिला

 महाराष्ट्र: बुलदाना में महिला का शव मिला। बुलदाना के एसपी दिलीप पाटिल भुजबल ने कहा कि जांच चल रही है। अब तक एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

Maharashtra: Body of a woman found in Buldana, earlier today. Dilip Patil Bhujbal, SP Buldana, says, “Investigation is underway. On the basis of evidences collected so far, a case of rape & murder has been registered.”

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
10:24:38 pm

कांग्रेस पार्टी का पुलिस पर दबाव

प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पुलिस पर इतना दबाव है कि वे एफआइआर भी दर्ज नहीं कर रही है। बता दें कि गोवर्धन दांगी ने कहा था कि हम प्रज्ञा ठाकुर के पुतले को ही नहीं जलाएंगे, अगर उन्होंने कभी अपना पैर राजगढ़ में रखा, तो हम उन्हें भी जला देंगे। 

BJP MP Pragya Thakur: Govardhan Dangi had said, 'We will not just burn her (Pragya Thakur's) effigy, if she ever sets her foot here (in Rajgarh), we will burn her too.’ Police is under so much pressure of Congress party that they refused to file FIR. pic.twitter.com/kCujxeMEYq

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
10:23:59 pm

भोपाल में पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठीं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गईं हैं। उन्होंने कहा, टमैं 2 घंटे से यहां इंतजार कर रही हूं, लेकिन पुलिस गोवर्धन दांगी  (राजगढ़ के बियोरा से कांग्रेस विधायक) के खिलाफ मेरी शिकायत दर्ज करने के लिए तैयार नहीं है।

 

BJP MP Pragya Thakur: Govardhan Dangi had said, 'We will not just burn her (Pragya Thakur's) effigy, if she ever sets her foot here (in Rajgarh), we will burn her too.’ Police is under so much pressure of Congress party that they refused to file FIR. pic.twitter.com/kCujxeMEYq

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
9:43:12 pm

IISER के वैज्ञानिकों के साथ पीएम मोदी बातचीत की

भारत सरकार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की।

Government of India: Prime Minister Narendra Modi today interacted with scientists from Indian Institute of Science Education and Research (IISER) in Pune, Maharashtra. pic.twitter.com/LWUuYsLWuL

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
9:39:40 pm

लाहौर में विस्फोट

 पाकिस्तान: लाहौर में विस्फोट की खबर। एक की मौत और पांच घायल

Pakistan: One dead and five injured in an explosion in Lahore. pic.twitter.com/5DBcydhRwR

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
9:37:52 pm

कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक कल

दिल्ली : नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक कल 10 जनपथ (पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आधिकारिक निवास) पर होगी।

Delhi: Congress Parliamentary Strategy Group Meeting to be held tomorrow at 10 Janpath (the official residence of party interim president Sonia Gandhi), over #CitizenshipAmendmentBill. pic.twitter.com/yuPj2QzCqV

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
9:36:26 pm

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पोस्टर दिखाए गए

हावड़ा : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को शर्म करो राज्यपाल नारों के साथ पोस्टर दिखाए गए। कथित तौर पर यह पोस्टर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने दिखाए।

Howrah: West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar was shown posters with slogans,"Shame Shame Governor" allegedly by Trinamool Congress (TMC) workers, earlier today. pic.twitter.com/BNGKo66y36

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
9:24:42 pm

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसा

 हिमाचल प्रदेश: सोलन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 5 पर 30 यात्रियों को ले जा रही एक बस के पलटने से 14 यात्री घायल हो गए। बस को चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी।

Himachal Pradesh: 14 passengers injured after a bus carrying 30 passengers overturned on National Highway (NH) 5 in Solan district. The bus was en route to Chandigarh from Shimla. pic.twitter.com/gAYRPz2oxM

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
9:20:49 pm

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के शव को दिल्ली से उन्नाव लाया गया

 उन्नाव: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के शव को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से उसके गांव लाया गया। इलाज के दौरान कल रात उसका निधन हो गया था।

Unnao: Mortal remains of Unnao rape victim have been brought to her village, from Safdarjung hospital in Delhi. She had passed away last night during treatment. pic.twitter.com/p4OsU61Poh

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019

07/12/2019
9:18:36 pm

'शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर' का नाम बदलने का अनुरोध

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय, कोल्हापुर रखने का अनुरोध किया है।

07/12/2019
8:57:16 pm

प्याज की कीमतों में वृद्धि को लेकर

बिहार के मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान के खिलाफ प्याज की कीमतों में वृद्धि को लेकर मामला दर्ज किया गया।

Bihar: Complaint registered against Union Consumer Affairs, Food & Public Distribution Minister Ram Vilas Paswan at Court of Muzaffarpur Chief Judicial Magistrate (CJM) over 'rising prices of onions'.  (File pic) pic.twitter.com/QevBCE8kAA

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
8:54:03 pm

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद

 महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के मुद्दे के लिए एकनाथ शिंदे और छगन भुजबल को समन्वय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

07/12/2019
8:53:20 pm

महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा विवाद पर बैठक

 मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा विवाद को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में फास्ट ट्रैक सुनवाई के प्रयास किए जाएंगे।

Mumbai: Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray today chaired a high level meeting over the border dispute between Maharashtra-Karnataka. It was decided in the meeting that attempts will be made to get fast track hearing in Supreme Court on this issue. pic.twitter.com/WE0cbg0Yej

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
8:14:33 pm

झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान

 झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान में शाम 6 बजे तक वोटिंग 64.39% हुई।

Voter turnout till 6 PM in the second phase of #JharkhandAssemblyPolls is 64.39%

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
8:13:24 pm

मुंबई में एक महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार

 महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने कल एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया और घाटकोपर में उनसे तीन पिस्तौल और जब्त किए। जांच जारी है।

07/12/2019
7:38:53 pm

महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करने की सीख देना अभिभावकों की जिम्मेदारी- स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करने की सीख देना अभिभावकों की जिम्मेदारी है।

It's the responsibility of parents to teach children to treat women properly: Union minister #SmritiIrani

— Press Trust of India (@PTI_News) December 7, 2019

07/12/2019
7:24:09 pm

हैदराबाद मुठभेड़ की जांच के लिए शिकायत दर्ज

तेलंगाना: हैदराबाद मुठभेड़ की जांच के लिए शादनगर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने शुक्रवार को शादनगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की। 

Telangana:Shadnagar Assistant Commissioner of Police (ACP) registered a complaint at Shadnagar Police Station yesterday to investigate the #Telangana encounter, where four accused in the rape&murder Hyderabad veterinarian were shot dead during cross firing.Further probe underway.

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
7:18:19 pm

दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा

 दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा कि प्रदर्शनकारी पुलिस कर्मियों पर आग फेंक रहे थे इसलिए हमें उन पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को इस क्षेत्र (अरुण जेटली स्टेडियम के पास) से आगे जाने की अनुमति नहीं है। हम उन्हें विरोध स्थल पर वापस जाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

MS Randhawa, PRO, Delhi Police on using water cannons on protesters: Inhone mashaal jalayi hui thi toh woh police personnel pe mashaal aag phek rahi thi toh usko bhujane ke liya use kiya. Unke pass yahan (near Arun Jaitley Stadium) se aage jane ki permission nahi hai. pic.twitter.com/0SIslPBzMf

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
6:41:36 pm

महाराष्ट्र एटीएस ने ड्रग रैकेट चलाने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

मुंबई: महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने कल विले पार्ले इलाके से एक राज्य व्यापी ड्रग रैकेट चलाने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने 12 दिसंबर तक 2 लोगों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Mumbai: Maharashtra Anti-Terrorism Squad (ATS) arrested 2 persons, who ran a state wide drug racket, from Vile Parle area, yesterday. ATS seized 14.3 kg of MD (ecstasy) drug worth Rs 5.6 crores. Court has sent the 2 persons to Police custody till December 12.

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
6:20:46 pm

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को मुआवजा

राज्य मंत्री कमल रानी वरुण ने कहा कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को वित्तीय सहायता के रूप में जिला मजिस्ट्रेट 25 लाख रुपये का चेक देंगे। साथ ही, परिवार की मांग के अनुसार, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर आवंटित किया जाएगा।

State Minister Kamal Rani Varun: District Magistrate will give a cheque worth Rs 25 lakhs to Unnao rape victim's family as financial assistance. Also, as per the family's demand, a house will be allotted to them under Pradhan Mantri Awas Yojana. pic.twitter.com/fKDKSVHtfn

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019

07/12/2019
6:16:51 pm

जिम्मेदार पार्टी नेताओं के खिलाफ सबूत प्रस्तुत किए- एकनाथ खडसे

भापजा नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उत्तर महाराष्ट्र में भाजपा प्रत्याशियों की हार के लिए जिम्मेदार पार्टी नेताओं के खिलाफ सबूत प्रस्तुत किया है।

07/12/2019
6:13:22 pm

राजघाट से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

दिल्ली: राजघाट से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारी उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, जिसकी कल मौत हो गई।

Delhi: Police use water canons on protesters who were holding a candle march from Raj Ghat
to India Gate. Protestors are demanding justice for the Unnao rape victim who died yesterday. pic.twitter.com/Q4g9ETtDRe

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
6:10:14 pm

पश्चिम बंगाल के पूरबा बर्धमान जिले में स्थानीय टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के पूरबा बर्धमान जिले में स्थानीय टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह पास के पार्टी कार्यालय से घर लौट रहे थे : पुलिस

Local TMC leader shot dead in West Bengal's Purba Bardhaman district when he was returning home from nearby party office: Police

— Press Trust of India (@PTI_News) December 7, 2019

07/12/2019
6:03:53 pm

यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सपा नेता राम गोपाल यादव

सपा नेता राम गोपाल यादव ने यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अनुच्छेद 356 को संविधान में इसीलिए रखा गया है, ताकि यदि राज्य सरकार संविधान के अनुसार कार्य नहीं करती है, तो सरकार को भंग कर दिया जाना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। 

SP leader Ram Gopal Yadav on being asked about crimes against women in UP: Section 356 has been framed in Constitution, so that in case a state govt doesn't function as per Constitution, then the govt must be dissolved & President's Rule should be imposed in the state. pic.twitter.com/WsOeOWbyi3

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019

07/12/2019
5:36:20 pm

नागरिकता संशोधन विधेयक पर मेघालय के राज्यपाल

मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय: नागरिकता संशोधन विधेयक सही दिशा में एक कदम है। यह बहुत पहले किया जाना चाहिए था और मुझे यकीन है कि केंद्र सरकार इसे ठीक से संचालित करेगी।

Meghalaya Governor Tathagata Roy: #CitizenshipAmendmentBill is a step in the right direction. It ought to have been done much earlier & I am sure that the Central Govt will pilot it properly. pic.twitter.com/G1pZQuZ9EG

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
5:32:03 pm

सपा नेताओं ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घर का दौरा किया

उन्नाव: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पार्टी के अन्य नेताओं ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घर का दौरा किया।

Unnao: Samajwadi Party state President Naresh Uttam Patel and other party leaders visit Unnao rape victim's residence. pic.twitter.com/gNpROGiBMF

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019

07/12/2019
5:29:02 pm

अस्पताल से जांच करके वापस निकली एनएचआरसी की टीम

हैदराबाद एनकाउंटर: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम महबूबनगर सरकारी अस्पताल से जांच करके वापस निकली। यहां चारों आरोपियों के शव रखे गए हैं। 

#TelanganaEncounter: National Human Rights Commission (NHRC) leaves from Mahbubnagar Govt hospital where the bodies of the four accused are kept. pic.twitter.com/3uqN3lHzZh

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
4:37:51 pm

न्यायिक प्रक्रिया महंगी हो गई है - राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया महंगी हो गई है और गरीबों की पहुंच से परे हो गई है। 

Judicial process has become expensive, even beyond the reach of poor: President Ram Nath Kovind

— Press Trust of India (@PTI_News) December 7, 2019

07/12/2019
4:35:30 pm

उन्नाव के नाम को बदनाम करने की कोशिश की गई - सांसद साक्षी महाराज

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मैं अपनी पार्टी के साथ पीड़ित परिवार के समर्थन में हूं। मैं संसद में भी इसके बारे में मुखर रहा हूं। अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्नाव के नाम को बदनाम करने की कोशिश की गई है।

Unnao MP Sakshi Maharaj after visiting Unnao rape victim's residence: I along with my party are in support of the victim's family. I have been vocal about it in the Parliament as well. Culprits will be arrested. None will be spared. Unnao's name has been maligned. pic.twitter.com/VGVV3OJo8u

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019

07/12/2019
4:32:28 pm

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा- स्वामी प्रसाद मौर्य

 उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के आवास पर जाकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीड़ित के परिवार की जो भी जांच चाहेगी हम वो जांच कराएंगे। पीड़िता ने जो नाम लिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यह राजनीति का विषय नहीं है।

Swami Prasad Maurya after visiting Unnao rape victim's residence: Whatever investigation the victim's family wants, we will do it. The names that have been taken by the victim, action will be taken against them. No culprit will be spared. It is not a subject of politics. pic.twitter.com/BfqSfotycG

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019

07/12/2019
4:30:36 pm

उन्नाव में नेताओं का विरोध

 उन्नाव: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के सदस्यों ने मंत्री कमल रानी वरुण, स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद साक्षी महाराज का उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घर जाने का विरोध किया।

Unnao: National Students' Union of India (NSUI) members protest against the visit of Ministers Kamal Rani Varun, Swami Prasad Maurya and MP Sakshi Maharaj to Unnao rape victim's residence. pic.twitter.com/wykuZiQzRD

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019

07/12/2019
4:20:30 pm

झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान

 झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान में अपराह्न 3 बजे तक मतदाता 59.27% रहा।

Voter turnout till 3 PM in the second phase of #JharkhandAssemblyPolls is 59.27%. pic.twitter.com/KA62L0MAcW

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
4:17:33 pm

दिल्ली में महिला पर केमिकल से हमला

दिल्ली: अजमेरी गेट रेलवे स्टेशन पर आज एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक महिला पर केमिकल से हमला किया गया। शख्स फरार है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें

Delhi: A woman was attacked with chemical at Ajmeri Gate Railway Station by an unknown person, today. The man is absconding. More details awaited.

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
4:14:26 pm

भूपेश बघेल बोले- राहुल गांधी को बनना चाहिए कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। वह राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं। उन्हें जल्द से जल्द राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालना चाहिए।

Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel: Rahul Gandhi must become the National President of Congress party because all the party workers are with him. He speaks openly on national issues. He should take charges as the national party president at the earliest. pic.twitter.com/mDvWsg1BOI

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
3:49:52 pm

बोले चीफ जस्टिस

CJI एसए बोबडे ने जोधपुर में कहा, देश में घट रही घटनाओं ने नए जोश के साथ पुरानी बहस छेड़ दी है। इसमें कोई शक नहीं है कि आपराधिक न्याय प्रणालीपर पुनर्विचार करने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा, न्‍याय कभी बदले के रूप में नहीं किया जा सकता है। मुझे लगता है कि यदि बदला लेने की बात हुई तो न्‍याय की परिभाषा खो जाएगी।

Chief Justice of India Sharad Arvind Bobde in Jodhpur: ..but, I don't think justice can ever be or ought to be instant. And justice must never ever take the form of revenge. I believe justice loses its character of justice if it becomes a revenge. (2/2) https://t.co/BireFyteKU

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
3:40:27 pm

साइबराबाद पुलिस कमिश्‍नर वीसी सज्‍जनार के पोस्‍टर पर दूध का चढ़ावा

कर्नाटक के कलबुर्गी में वीरशैया महा सभा युवा घातका ओर कलबर्गी नागरिक वेदिक के वर्करों ने साइबराबाद पुलिस कमिश्‍नर वीसी सज्‍जनार के पोस्‍टर पर दूध का चढ़ावा किया और पुलिस जवानों को मिठाईयां खिलाई।

Kalaburagi (Karnataka): Veershaiva Maha Sabha Yuva Ghataka and Kalaburagi Nagarika Vedike workers pour milk on the poster of Cyberabad Police Commissioner VC Sajjanar and offer sweets to Police personnel. #TelanganaEncounter pic.twitter.com/HqVsLioFeh

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
3:18:26 pm

Hyderabad Encounter की जांच शुरू

 मानवाधिकार आयोग ने  Hyderabad Encounter की जांच शुरू कर दी है।

National Human Rights Commission (NHRC) begins probe into #HyderabadEncounter

— Press Trust of India (@PTI_News) December 7, 2019

07/12/2019
2:17:31 pm

VIDEO: वकीलों ने दुष्कर्म के आरोपी को पीटने की कोशिश की

इंदौर में अदालत परिसर में वकीलों ने दुष्कर्म के एक आरोपी की पिटाई की कोशिश की। अदालत परिसर में मौजूद वकीलों ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के एक आरोपी की पिटाई का प्रयास किया। यह घटना तब हुई जब मामले में सुनवाई के लिए आरोपी को अदालत में लाया जा रहा था।

Indore: Lawyers present at court premises attempted to thrash an accused in a minor girl rape case. The accused was brought to the court for a hearing in the case. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/VyVyZerlkb

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
2:06:33 pm

आतंक निरोधी अदालत के सामने हाफिज की पेशी

पाकिस्तान में आज आतंकी हाफिज सईद को अवैध फंडिंग मामले में आतंकवाद निरोधी अदालत के सामने पेश किया गया। आतंकवाद निरोधी अदालत ने आज हाफिज सईद को आरोपित नहीं ठहराया क्योंकि उनके सह-अभियुक्त मलिक ज़फ़र अदालत में मौजूद नहीं थे। कोर्ट अब हाफिज सईद के खिलाफ इस मामले में 11 दिसंबर को आरोप तय करेगी।

Lahore: Hafiz Saeed was produced before anti-terrorism court in connection with an illegal funding case. He could not be charged today as his co-accused Malik Zafar was not present at court. Court has fixed December 11 as next date to frame charges against him. (File pic) pic.twitter.com/6maVt2fnsC

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
1:55:29 pm

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद सफदरजंग अस्पताल की ओर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जारी की गई है।सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान शरीर में जहर और दम घुटने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला है कि पीड़िता की मौत गंभीर रूप से जलने की वजह से हुई है। सुबह 10 बजे शव परीक्षण किया गया था।

07/12/2019
1:36:10 pm

चारों आरोपियों के शव देखने पहुंची NHRC की टीम

तेलंगाना एनकाउंटर की जांच करने हैदराबाद पहुंची राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की टीम महबूबनगर पहुंची। यहां उन्होंने उस सरकारी अस्पताल का दौरा किया है, जहां हैदराबाद दुष्कर्म मामले के चारों आरोपियों के शव रखे गए हैं।

#TelanganaEncounter: National Human Rights Commission (NHRC) arrives at Mahbubnagar Govt hospital where the bodies of the four accused are kept. pic.twitter.com/ZRLmjNQ77H

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
1:31:52 pm

सोपोर-कुपवाड़ा हाईवे पर IED बरामद

जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले के सगीपोरा गांव के पास सोपोर-कुपवाड़ा हाईवे पर सुरक्षा बलों ने आईईडी बरामद किया है।

Jammu & Kashmir: An improvised explosive device (IED) was recovered & later defused by security forces on the Sopore-Kupwara highway, near Sagipora village in Baramulla district, today. pic.twitter.com/XbMWl95NhU

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
1:11:07 pm

केरल: दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने पीटा

केरल में एक दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने पीटा है। 2017 के वालयार नाबालिगों के दुष्कर्म और मौत के मामले में आरोपियों में से एक, सी मधु की भीड़ ने पिटाई की है। इसके बाद उसे पलक्कड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kerala: C Madhu, one of the accused in 2017 Walayar minors rape and death case has been thrashed by a group of people.He has been admitted to a hospital in Palakkad.More details awaited. pic.twitter.com/XgV9cqLFne

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
1:09:04 pm

महिला ने 6 साल की बेटी पर फेंका पेट्रोल

दिल्ली में उन्नाव दुष्कर्म मामले का विरोध कर रही एक महिला ने सफदरजंग अस्पताल के बाहर अपनी 6 साल की बेटी पर पेट्रोल फेंक दिया।लड़की को इलाज के लिए इमरजेंसी में ले जाया गया, महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Delhi: A woman protesting against Unnao rape case, threw petrol on her 6 year old daughter, outside Safadrjung hospital. The girl has been taken to emergency for the treatment, woman has been taken into custody by Police pic.twitter.com/IbCuQBIoeG

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
12:57:53 pm

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज उन्नाव पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात की है। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की शुक्रवार रात सफदरजंग के अस्पताल में मौत हो गई थी।पीड़िता के शव को फिलहाल दिल्ली से उन्नाव लाया जा रहा है।

Congress party's General Secretary for UP-East Priyanka Gandhi Vadra met Unnao rape victim's family, earlier today. pic.twitter.com/AFvk47E9Wq

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019

07/12/2019
12:46:05 pm

ईडी की कार्रवाई

बायोटोर इंडस्ट्रीज लिमिटेड और अन्य द्वारा बैंक ऋण धोखाधड़ी के एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) की रोकथाम के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने  34.47 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। 

 

Enforcement Directorate(ED) has attached properties worth Rs. 34.47 Crores under Prevention of Money Laundering Act, 2002 (PMLA) in a case of bank loan fraud by Biotor Industries Limited & others pic.twitter.com/Y568I41kf9

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
12:37:34 pm

रॉबर्ट वाड्रा ने मांगी विदेश यात्रा की अनुमति

रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली की एक अदालत में अपने चिकित्सा उपचार और व्यवसाय के लिए दो सप्ताह के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगी है। कोर्ट ने वाड्रा की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा है। 9 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई होने वाली है।

Robert Vadra has moved a Delhi court seeking permission to travel abroad for two weeks for his medical treatment and for business. Court has sought reply of Enforcement Directorate on Vadra's plea. Hearing to be held on December 9. (file pic) pic.twitter.com/YHxDYGgD1y

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
12:28:02 pm

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी

झारखंड में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है।यहां सुबह 11 बजे तक कुल 28.51% मतदान हुआ है। आज  20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चल रही है।अधिकारियों के मुताबिक कुछ जिलों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं।

28.51pc polling till 11am in second
phase of #JharkhandPolls in 20 constituencies; sporadic incidents of violence reported in a few districts,
say officials.

— Press Trust of India (@PTI_News) December 7, 2019

07/12/2019
12:17:07 pm

एसआईटी गठित करने की मांग

सुप्रीम कोर्ट में तेलंगाना मुठभेड़ को लेकर एक और याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई जिसमें अदालत से इस मामले में एसआईटी गठित करने और इसकी निगरानी करने की मांग की है। वकील एमएल शर्मा द्वारा दायर याचिका में जया बच्चन और दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल के खिलाफ अतिरिक्त न्यायिक हत्याओं का समर्थन करने के लिए कार्रवाई की मांग की गई।

Another petition filed in Supreme Court seeking SC appointed&monitored SIT into #TelanganaEncounter. Petition filed by advocate ML Sharma also sought action against Jaya Bachchan and Delhi Commission for Women (DCW) chief Swati Maliwal 'for supporting extra judicial killings' https://t.co/sg9eaKTr7A

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
11:59:06 am

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के शव को उसके गांव ले जाया गया

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के शव को उसके गांव ले जाया जा रहा है। इलाज के दौरान अस्पताल में कल रात उसकी मौत हो गई थी।

Mortal remains of Unnao rape victim being taken to her village in Unnao, from Safdarjung hospital in Delhi. She had passed away last night during treatment. pic.twitter.com/TungqlNbjl

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
11:39:25 am

विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे अखिलेश

उन्नाव दुष्कर्म मामले के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे हैं।

Lucknow: Samajwadi Party leader and Former Chief Minister Akhilesh Yadav is sitting on a 'dharna' outside Vidhan Sabha in protest against Unnao rape case. pic.twitter.com/5N9U12ETqr

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019

07/12/2019
11:32:58 am

NHRC की टीम हैदराबाद पहुंची

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की टीम हैदराबाद पहुंची है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने तेलंगाना मुठभेड़ का संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच के लिए टीम भेजी है। NHRC की टीम पहले मुठभेड़ स्थल का दौरा करेगी और फिर महबूबनगर जाएगी, यहां एक सरकारी अस्पताल में चारों आरोपियों के शव रखे गए हैं।

National Human Rights Commission(NHRC) team arrives in Hyderabad. #TelanganaEncounter pic.twitter.com/eCWVYpcdqH

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
11:15:31 am

तेलंगाना मुठभेड़ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

तेलंगाना मुठभेड़ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।तेलंगाना में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के चार आरोपियों की मुठभेड़ में शामिल रहे पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर, जांच और कार्रवाई की मांग करते गुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता जीएस मणि और प्रदीप कुमार यादव ने याचिका दायर करते हुए कहा कि शीर्ष अदालत के 2014 के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया।

Petition filed in Supreme Court seeking registration of FIR, investigation and action against police personnel who were involved in encounter of four accused in the gang-rape and murder of a veterinarian in Telangana. pic.twitter.com/y7sNFbHDZD

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
11:06:55 am

'जेलों में बंद सभी बलात्कारियों को सड़कों पर लाया जाए'

कांग्रेस की रणजीत रंजन ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर कहा कि जेलों में बंद सभी बलात्कारियों को सड़कों पर लाया जाना चाहिए।यह लोगों को संदेश देगा कि अगर इस तरह की बात दोहराई जाती है, तो उनका हश्र क्या होगा।

Ranjeet Ranjan, Congress: All the rapists who are lodged in jails should be brought out & hanged on the streets. It will send out a message to the people that if such thing is repeated, their fate will be same. pic.twitter.com/bz0HFgmZV5

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
10:30:15 am

झारखंड में सुबह 9 बजे तक 13.03% मतदान

झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है।यहां सुबह 9 बजे तक 13.03% मतदान दर्ज किया गया। आज राज्य की 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

13.03% voting recorded till 9 am in the second phase of polling in Jharkhand. Voting is underway for 20 seats. #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/fbNFk53PX2

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
10:28:36 am

गुमला जिले में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है।भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के मुताबिक गुमला जिले में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई है।खंड विकास अधिकारी, सिसई के सरकारी वाहन पर भी गोलीबारी की गई। सीआरपीएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

Indo-Tibetan Border Police: Firing reported on a polling booth in Gumla district, Govt vehicle of Block Development Officer, Sisai also fired upon. CRPF team has rushed to the spot. More details awaited. #JharkhandAssemblyPolls

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
10:18:50 am

उन्नाव पीड़िता की मौत पर CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा।

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath has expressed grief over death of Unnao rape victim. CM has said all accused have been arrested and the case will be taken to fast-track court (file pic) pic.twitter.com/1rJsodMsVL

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019

07/12/2019
10:16:02 am

कांग्रेस की बैठक

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली में आज सुबह 11.30 बजे मुलाकात करेंगे।

Delhi: Senior leaders of Congress party to meet today at 11.30 am over #CitizenshipAmendmentBill pic.twitter.com/ZhYfuhf64H

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
10:12:23 am

सुबह 10 बजे होगा पीड़िता का पोस्टमॉर्टम

सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता ने एएनआइ को बताया है कि उन्नाव केस में पीड़िता का आज सुबह 10 बजे पोस्टमॉर्टम होगा। फोरेंसिक विभाग के प्रमुख एमके वाही के नेतृत्व में यह पोस्टमॉर्टम होगा।

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस अपने कागजी काम को पूरा कर रहे हैं, वे फोरेंसिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे।

Dr Sunil Gupta, Medical Superintendent,Safdarjung Hospital to ANI: Post mortem(of Unnao rape victim) will take place at 10 am today under the leadership of Dr MK Wahi, Head of Department of Forensic unit

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
10:09:24 am

भाई ने मांगा अपनी बहन के लिए इंसाफ

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने अपनी बहन के लिए इंसाफ की मांग की है।पीड़िता के भाई ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हिए कहा है कि मेरे पास कहने के लिए वास्तव में कुछ भी नहीं है।मेरी बहन हमारे साथ नहीं है, मेरी एकमात्र मांग ये है कि पांचों आरोपी मौत के लायक हैं इससे कम कुछ भी नहीं।

Brother of Unnao rape victim(who passed away during treatment in Delhi last night following a cardiac arrest): I have nothing really to say. My sister is no more with us, my only demand is that the five accused deserve death and nothing less. pic.twitter.com/AkcZngOLHz

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019

07/12/2019
9:41:33 am

पुणे में PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे में पुलिस के निदेशक जनरलों और इंस्पेक्टर जनरलों के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे।

Pune: Prime Minister Narendra Modi arrives to attend the Conference of Director Generals & Inspector Generals of Police. #Maharashtra pic.twitter.com/DIs54TKCfx

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
9:22:30 am

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

उन्नाव दुष्कर्म मामले के पांचों आरोपियों को कल रात अदालत से जेल ले जाया गया। आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें, कार्डिएक अरेस्ट के बाद कल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई।

The 5 accused in Unnao rape case being taken to jail from court yesterday night, after being remanded to 14 day judicial custody. The victim passed away during treatment in Delhi yesterday, following cardiac arrest. pic.twitter.com/85KhUHJc9U

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019

07/12/2019
9:14:11 am

सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं रेखा शर्मा

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की प्रमुख रेखा शर्मा सफदरजंग अस्पताल पहुंची हैं। यहां कल रात कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई थी।

Delhi: National Commission for Women (NCW) Chief Rekha Sharma (file pic) arrives at Safdarjung Hospital where the Unnao rape victim had died due to a cardiac arrest yesterday night pic.twitter.com/QhNZcI15H1

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
8:59:28 am

उन्नाव में दुष्कर्म का एक और मामला

उन्नाव में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। यहां माखी गांव में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।एसपी उन्नाव विक्रांत वीर के बताया कि हमने आरोपी को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

Unnao: One arrested on charges of attempting to sexually assault a three year old girl in Makhi village. Vikrant Veer, SP Unnao says, "We arrested the accused from the spot of the incident. Case has been registered, investigation underway". pic.twitter.com/B8ozCPsUN0

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019

07/12/2019
8:39:42 am

बिहार: 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

बिहार में एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।बिहार के दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक टेम्पो चालक को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस उप अधीक्षक अनोज कुमार ने कहा हमें बताया गया है कि टैम्पो चालक उसे एक बगीचे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। विक्टिम का इलाज चल रहा है।

Bihar: A tempo driver arrested on charges of raping a 5-year-old girl in Sadar police station limits of Darbhanga, on Friday. Anoj Kumar, Deputy Superintendent of Police says, "We have been told the tempo driver took her to a garden & raped her. Victim is undergoing treatment". pic.twitter.com/EzPGohNHAc

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
7:49:11 am

वोटिंग के लिए लंबी कतारें

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। खूंटी के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लोग कतारों में लगे हुए हैं।

Jharkhand: People queue up to cast their votes at a polling station in Khunti during the second phase of voting for assembly elections. #JharkhandElection2019 pic.twitter.com/hKXiCLgxeI

— ANI (@ANI) December 7, 2019
=

07/12/2019
7:41:29 am

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर स्वाति मालीवाल का बयान

कल रात उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा है कि मैं उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि इस मामले (उन्नाव मामले) में आरोपियों को एक महीने के भीतर फांसी दी जानी चाहिए।

 

Delhi Commission for Women (DCW) chief, Swati Maliwal on the death of Unnao rape victim last night: I appeal to the Uttar Pradesh govt and central govt that the rapists in this case (Unnao rape case) should be hanged within a month. pic.twitter.com/q5mNHP5wX9

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
7:33:07 am

दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

 झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। आज दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

Voting for the second phase of #JharkhandAssemblyPolls begins. 20 assembly constituencies of the state are undergoing polling today. pic.twitter.com/CNlhPEgVNI

— ANI (@ANI) December 7, 2019

07/12/2019
7:31:15 am

चाईबासा में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे मतदाता

झारखंड के चाईबासा के मतदान केंद्र पर आज सुबह से ही विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग चल रही है। यहां सुबह 7 बजे से लोग लाइनों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Jharkhand: People cast their votes at a polling station in Chaibasa as the state undergoes second phase of assembly elections today. #JharkhandElection2019 pic.twitter.com/SE7MUSNkGM

— ANI (@ANI) December 7, 2019

chat bot
आपका साथी