यासीन भटकल की गिरफ्तारी..और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

महराजगंज [जासं]। बिहार में इंडियन मुजाहिद्दीन के संस्थापक यासीन भटकल की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को सोनौली बॉर्डर पर हाई अलर्ट रहा। एसएसबी के जवानों ने नेपाल से आने वाले सभी छोटे-बडे़ वाहनों के साथ यात्रियों की गहन जांच की। यहां तक कि चेकिंग में डाग स्क्वायड की भी मदद ली। यासीन भटकल की गिरफ्तारी की खबर

By Edited By: Publish:Thu, 29 Aug 2013 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2013 07:42 PM (IST)
यासीन भटकल की गिरफ्तारी..और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

महराजगंज [जासं]। बिहार में इंडियन मुजाहिद्दीन के संस्थापक यासीन भटकल की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को सोनौली बॉर्डर पर हाई अलर्ट रहा। एसएसबी के जवानों ने नेपाल से आने वाले सभी छोटे-बडे़ वाहनों के साथ यात्रियों की गहन जांच की। यहां तक कि चेकिंग में डाग स्क्वायड की भी मदद ली।

यासीन भटकल की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही एसएसबी कमांडेंट के निर्देश पर सोनौली सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। यहां तक कि खुफिया एजेंसियों ने भी सीमा पर अपनी गतिविधियां तेज कर दी। नेपाल से आने-जाने वाले लोगों व यात्रियों के सामान मेटल डिटेक्टर से गहन चेकिंग के बाद ही बार्डर पार जाने दिया गया। जवान लैंड मिरर की सहायता से वाहनों के नीचे भी जांच करते देखे गए। दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच के लिए डाग स्क्वायड को भी बुला लिया गया। यात्रियों को वाहनों से उतार कर चेकिंग के बाद ही जाने दिया जा रहा था। अचानक बढ़ी सतर्कता से बॉर्डर के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें घंटों लगी रहीं।

पढ़े : सोनौली सीमा पर पकड़े गए नौ कश्मीरी

एसएसबी के सेना नायक केएस बनकोटी का कहना है कि बॉर्डर की सुरक्षा की व संदिग्धों पर नजर रखने के लिए जवानों को विशेष सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। सीमा पर हर पल निगरानी रखी जा रही है। नेपाल से आने-जाने वालों की गहन जांच की जा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी