UP Election 2017: जानिए, भाजपा की ऐतिहासिक जीत के पीछे की वजह

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण रहे हैं।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Sat, 11 Mar 2017 02:10 PM (IST) Updated:Tue, 14 Mar 2017 02:29 PM (IST)
UP Election 2017: जानिए, भाजपा की ऐतिहासिक जीत के पीछे की वजह
UP Election 2017: जानिए, भाजपा की ऐतिहासिक जीत के पीछे की वजह
 नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसके बाद ऐतिहासिक जीत को लेकर उसके कारणों का जानना जरूरी है क्योंकि विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर लगातार साम्प्रदायिकरण और नोटबंदी के चलते अर्थव्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाता आ रही थीं। ऐसे में सवाल उठता है कि भाजपा ने ऐसा करिश्मा कैसे कर दिखाया।
नोटबंदी के विरोध को जनता ने नकारा
दरअसल, जिस नोटबंदी को लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही थी उसका विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं दिखा। उल्टा, राजनीतिक जानकारों की मानें तो इससे भाजपा को फायदा ही हुआ है। अगर, ऐसा नहीं होता तो जिस तादाद में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट पड़े और जितनी सीटें मिली है वह किसी भी कीमत पर मुमकिन नहीं था।
साम्प्रदायिकरण का एजेंडा नहीं हुआ कामयाब
भारतीय जनता पार्टी पर लगातार विपक्षी दल साम्प्रदायिकता का आरोप लगाती रही हैं। तो ऐसे में सवाल उठता है कि क्या साम्प्रदायिकता का फैक्टर काम किया। राजनीतिक जानकारों की मानें तो इन चुनाव में साम्प्रदायिकता जैसे नारे को भी जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। यही वजह है कि मुस्लिम के वोट इतनी तादात में भाजपा के पक्ष में पड़े हैं।
क्या अब भाजपा पर नहीं लगेगा सांप्रदायिकता का आरोप
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो उनका कहना है कि ऐसा कभी नहीं हो सकता है कि विपक्षी दल भाजपा पर साम्प्रदायिकता का आरोप ना लगाए। यह आरोप भाजपा पर शुरू से लगता रहा है और आगे भी लगता रहेगा। लेकिन, जनता ने इन चीजों को पूरी तरीके से नकार दिया है।
chat bot
आपका साथी