देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 2,411 केस, 71 मौतें, महाराष्ट्र, गुजरात के साथ पंजाब में भी बिगड़े हालात

देश में बीते 24 घंटों में 2411 नए मामले सामने आए हैं जबकि 71 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र और गुजरात के साथ ही अब पंजाब में स्थिति बिगड़ने लगी है। जाने बाकी राज्‍यों का हाल...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Sat, 02 May 2020 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 03 May 2020 07:38 AM (IST)
देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 2,411 केस, 71 मौतें, महाराष्ट्र, गुजरात के साथ पंजाब में भी बिगड़े हालात
देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 2,411 केस, 71 मौतें, महाराष्ट्र, गुजरात के साथ पंजाब में भी बिगड़े हालात

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों में कमी नजर नहीं आ रही है। महाराष्ट्र और गुजरात में तो हालात खराब थे ही अब तमिलनाडु के साथ ही पंजाब में स्थिति बिगड़ने लगी है। पंजाब में महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे सिख श्रद्धालुओं के चलते दो दिनों के भीतर संक्रमितों की संख्या दोगुना हो गई है। बीते 24 घंटों में 2,411 नए मामले सामने आए हैं जबकि 71 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्‍त आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या 37,776 हो गई है और जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,223 पर पहुंच गया है। हालांकि अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 36 की मौत 

राज्यों से मिली सूचनाओं के मुताबिक शनिवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 36, गुजरात में रिकॉर्ड 26, राजस्थान में छह, मध्य प्रदेश में पांच, दिल्ली में तीन, कर्नाटक में दो और तेलंगाना, तमिलनाडु व हरियाणा में एक-एक लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों में यह अंतर पर अधिकारियों का कहना है कि राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को डाटा मिलने में होने वाली देरी के कारण ऐसा होता है। कई एजेंसियां सीधे राज्यों से आंकड़े जुटाती हैं। जबकि, केंद्र के आंकड़ों में एक दिन पहले के मामले भी शामिल होते हैं।

महाराष्ट्र में 790 नए केस 

महाराष्ट्र में 790 नए मामले मिले हैं। महामारी के प्रकोप के लिहाज से तो ये आंकड़े डराने वाले हैं, लेकिन अगर शुक्रवार के हिसाब से देखें तो नए मामलों में कमी आई है। शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12,296 हो गई है। जबकि, अब तक 521 लोगों की जान जा चुकी है।

गुजरात में 333 नए केस 

गुजरात की स्वास्थ्य सचिव जयंति रवि के मुताबिक 333 नए संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें अकेले अहमदाबाद में ही 250 मामले हैं। संक्रमितों की संख्या 5,054 पर पहुंच गई है। 160 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं और स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 896 हो गई है।

राजधानी दिल्ली में फिर बढ़े मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना से हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को डेढ़ सौ से ज्यादा मामले बढ़ गए और 384 नए मामले सामने आए। इनको मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा भी चार हजार को पार कर गया। अब तक कुल 4,122 लोग संक्रमित हुए हैं।

UP में करीब ढाई हजार मरीज

उत्तर प्रदेश में 129 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,487 हो गई है। मध्य प्रदेश में 53 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 2,762 हो गई है। ओडिशा में भी 157 संक्रमित हो गए हैं। शनिवार को आठ और संक्रमित पाए गए।

तमिलनाडु में तीन हजार के करीब संक्रमित

तमिलनाडु में तीन हजार के करीब संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है। जहां 231 नए केस सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 2,757 पर पहुंच गया है। 14 दिन का एक बच्चा भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। आंध्र प्रदेश में भी 62 नए मामले सामने आए हैं और संख्या 1,525 हो गई है। 

पंजाब में आंकड़ों में उछाल 

केरल और कर्नाटक में हालात नियंत्रण में हैं और नए मामलों में भी भारी कमी आई है। लेकिन पंजाब में महाराष्ट्र के नांदेड़ से तीर्थयात्रियों के लौटने के बाद से आंकड़ों में अचानक उछाल आ गया है। शनिवार को भी 182 नए केस मिले और कुल संख्या 897 हो गई। दो दिन पहले तक पांच सौ से कम मामले थे।

राजस्थान में भी तीन हजार के पास पहुंचा आंकड़ा

राजस्थान में भी तीन हजार के करीब मरीजों की संख्या पहुंच गई है। 106 नए मामलों के साथ कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,772 हो गई है। हरियाणा में 29 नए केस मिले हैं और 396 संक्रमित हो गए हैं।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 12,296

गुजरात - 5,054

दिल्ली - 4,122

मध्य प्रदेश - 2,762

राजस्थान - 2,772

तमिलनाडु - 2,757

उत्तर प्रदेश - 2,487

आंध्र प्रदेश - 1,525

तेलंगाना - 1,061

पंजाब - 897

बंगाल - 744

जम्मू-कश्मीर - 668

कर्नाटक - 601

केरल - 499

बिहार - 475

हरियाणा - 396

ओडिशा - 157

झारखंड - 114

चंडीगढ़ - 94

उत्तराखंड - 59

हिमाचल प्रदेश - 41

असम - 41

छत्तीसगढ़ - 43

अंडमान-निकोबार -33

लद्दाख - 22

मेघालय -12

पुडुचेरी - 9

गोवा - 7

त्रिपुरा - 4

मणिपुर - 2

मिजोरम - 1

chat bot
आपका साथी