अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने पर देशों के ढील देने के बाद ही होगा विचार : हरदीप पुरी

मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि विभिन्न देशों द्वारा विदेशी नागरिकों को प्रवेश देने संबंधी नियमों में ढील देने के बाद भारत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने के बारे में फैसला लेगा।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 01:44 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 01:44 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने पर देशों के ढील देने के बाद ही होगा विचार : हरदीप पुरी
अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने पर देशों के ढील देने के बाद ही होगा विचार : हरदीप पुरी

नई दिल्ली, प्रेट्र। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने रविवार को कहा कि विभिन्न देशों द्वारा विदेशी नागरिकों को प्रवेश देने संबंधी नियमों में ढील दिए जाने के बाद भारत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने के बारे में फैसला लेगा। कोरोना वायरस महामारी के दौरान जापान और सिंगापुर जैसे देशों ने विदेशियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। 

नियमों में ढील देने पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होंगी बहाल

पुरी ने ट्विटर पर कहा, जैसे ही देशों द्वारा विदेशी नागरिकों को अपने यहां प्रवेश देने के नियमों में ढील दी जाएगी, नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बहाल करने के बारे में फैसला किया जाएगा। गंतव्य देशों को आने वाली उड़ानों को मंजूरी देने के लिए तैयार होना चाहिए। 

A decision to resume regular international operations will be taken as soon as countries ease restrictions on entry of foreign nationals. Destination countries have to be ready to allow incoming flights.

— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) June 7, 2020

ज्‍यादातर देशों ने विदेशी यात्रियों पर प्रतिबंध लगा रखा है 

उल्लेखनीय है कि भारत ने 25 मई से घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से बहाल कर दिया है। इससे पहले करीब दो महीने तक कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी थी। पुरी ने कहा कि ज्यादातर देश 10 फीसद से भी कम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन कर रहे हैं, क्योंकि वे सिर्फ अपने नागरिकों को आने दे रहे हैं। विदेशी यात्रियों के आने पर उन्होंने प्रतिबंध लगा रखा है। इसके अलावा कई देश कुछ देशों से विमान आने की इजाजत दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने यात्रियों पर क्वारंटाइन या आइसोलेशन जैसे प्रतिबंध लगा रखे हैं।

उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत 6 मई 2020 से अब तक उड़ानों में 66500 से अधिक लोग लौटे हैं। आज ही हो ची मिन्ह सिटी, ऑकलैंड, सियोल, शिकागो, कुवैत और मस्कट से 801 अधिक लोग भारत लौटे हैं।

chat bot
आपका साथी