नायडू को जीएसटी विधेयक पारित होने की उम्मीद

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संसद के बजट सत्र में रीयल्टी नियामक गठन से जुड़े विधेयक और बहुप्रतीक्षित परोक्ष कर सुधार जीएसटी विधेयक पारित हो जाएगा।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2016 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2016 08:27 PM (IST)
नायडू को जीएसटी विधेयक पारित होने की उम्मीद

मुंबई । केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संसद के बजट सत्र में रीयल्टी नियामक गठन से जुड़े विधेयक और बहुप्रतीक्षित परोक्ष कर सुधार जीएसटी विधेयक पारित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि संसद के सुचारु ढंग से चलने में कांग्रेस सहयोग करेगी।

यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'सबसे बड़ा मुद्दा संसद में बाधा और रुकावट है। उन लोगों (कांगे्रस) ने दो सत्रों को संचालित नहीं होने दिया। मैं उम्मीद करता हूं कि पूरी तरह से परिपक्व और अनुभवी मानी जा रही कांग्रेस समझदारी दिखाएगी और सहयोग करेगी। कांग्रेस ने देश पर कई वर्षों तक शासन किया है।'

कांग्रेस के आरोप को खारिज करते हुए नायडू ने कहा कि 2008 में कांग्रेस ने ही पहली बार जीएसटी विधेयक पेश किया था। विधेयक में बदलाव की मांग के बारे में उन्होंने कहा कि 2008 में उसी कांग्रेस ने उन मुद्दों को नहीं उठाया था। हम समाधान का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कुछ चीजें तो असंभव हैं।

शहरी विकास मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे नायडू ने 23 फरवरी से शुरू होने जा रहे सत्र में रीयल्टी नियामक विधेयक के भी पारित होने की उम्मीद जताई है।

chat bot
आपका साथी