गुवाहाटी राजधानी में पुलिसकर्मी ने की छेड़खानी

दिल्ली-गुवाहटी राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के साथ छेड़-छाड़ के आरोप में रेलवे पुलिस के जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी का नाम धनंजय कुमार है। इस मामले के प्रकाश में आने पर लापरवाही के आरोप में स्कॉट पार्टी के पदाधिकारी जुनैद आलम को कटिहार रेल एसपी ने निलंबित कर दिया है।

By Edited By: Publish:Tue, 26 Aug 2014 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 26 Aug 2014 05:39 PM (IST)
गुवाहाटी राजधानी में पुलिसकर्मी ने की छेड़खानी

कटिहार। दिल्ली-गुवाहटी राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के साथ छेड़-छाड़ के आरोप में रेलवे पुलिस के जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी का नाम धनंजय कुमार है। इस मामले के प्रकाश में आने पर लापरवाही के आरोप में स्कॉट पार्टी के पदाधिकारी जुनैद आलम को कटिहार रेल एसपी ने निलंबित कर दिया है। जिस महिला के साथ छेड़-छाड़ की घटना घटी वह नई दिल्ली से गुवाहटी जा रही थी। पीड़िता के अनुसार बरौनी-कटिहार के बीच धनंजय नाम के आरक्षी ने छेड़खानी की। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

पढ़ें : राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने की छेड़खानी

पढ़ें : राजधानी एक्सप्रेस में भी यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे

chat bot
आपका साथी