जगजीत के जन्मदिन पर गूगल का डूडल

मुंबई। इंटरनेट पर सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भारत के दिवंगत गजल सम्राट जगजीत सिंह के 72वें जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को गूगल ने अपने डूडल में जगजीत सिंह को हरमोनियम बजाते हुए दिखाया है। जगजीत सिंह का 10 अक्टूबर, 2011 को निधन हो गया था।

By Edited By: Publish:Fri, 08 Feb 2013 09:12 AM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2013 04:57 PM (IST)
जगजीत के जन्मदिन पर गूगल का डूडल

मुंबई। इंटरनेट पर सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भारत के दिवंगत गजल सम्राट जगजीत सिंह के 72वें जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को गूगल ने अपने डूडल में जगजीत सिंह को हरमोनियम बजाते हुए दिखाया है। जगजीत सिंह का 10 अक्टूबर, 2011 को निधन हो गया था।

जगजीत सिंह का जन्म 8 फरवरी, 1941 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था। वह पिता के प्रोत्साहन के बाद मुंबई चले आए थे, ताकि संगीत की दुनिया में कुछ कर सकें। उस समय लता मंगेशकर, मुहम्मद रफी, किशोर कुमार का गायकी में दबदबा था। लेकिन जगजीत सिंह की मधुर आवाज ने उस दौर में प्रेम भरे गीतों में एक नई जान फूंकी। 70 के दशक के आखिरी दौर से शुरू हुआ यह सिलसिला अगले दो दशकों तक चला। जगजीत सिंह का नाम पूरे भारतीय महाद्वीप में घर घर में जाना पहचाना जाने लगा।

पिछले साल अक्टूबर में जगजीत सिंह को ब्रेन हेमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 'गूगल सर्च ट्रेंड्स' के अनुसार, जगजीत सिंह लोकप्रिय गायकों की सूची में शीर्ष पर रहे हैं। जगजीत सिंह द्वारा गाए 'होश वालों को खबर क्या', 'कोई फरियाद', 'कोई ये कैसे बताए', 'ये तेरा घर, ये मेरा घर' जैसे गीत आज भी सदाबहार हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी