रॉन्ग नंबर से हुई दोस्ती फिर युवती से किया दुष्कर्म; अश्लील तस्वीरों से करता रहा ब्लैकमेल

भोपाल में रॉन्ग नंबर पर हुई बात के बाद एक विवाहित महिला एक नाबालिग से दोस्ती कर बैठी। जान-पहचान बढ़ने पर नाबालिग ने महिला से किया दुष्कर्म।

By Nancy BajpaiEdited By: Publish:Mon, 02 Jul 2018 10:19 AM (IST) Updated:Mon, 02 Jul 2018 10:36 AM (IST)
रॉन्ग नंबर से हुई दोस्ती फिर युवती से किया दुष्कर्म; अश्लील तस्वीरों से करता रहा ब्लैकमेल
रॉन्ग नंबर से हुई दोस्ती फिर युवती से किया दुष्कर्म; अश्लील तस्वीरों से करता रहा ब्लैकमेल

भोपाल (नईदुनिया)। आपने कई बार शायद अनजान दोस्ती और फिर खौफनाक अंत की कहानी सुनी होगी? इस बार भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, लेकिन ये अपराध शायद आपको हैरान कर दे। रॉन्ग नंबर से शुरू हुई इस अनजान दोस्ती ने कैसे एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जब आरोपी कोई नाबालिग लड़का हो तो हैरानी और बढ़ जाती है। 

महिला को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठे 

रॉन्ग नंबर पर हुई बात के बाद एक विवाहित महिला एक नाबालिग से दोस्ती कर बैठी। जान-पहचान बढ़ने पर नाबालिग किशोर ने महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं, बाद में वह महिला को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगा। अंतत: परेशान होकर महिला ने घटना के बारे में अपने परिजन को बता दिया।पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

पूरा मामला क्या है?

पुलिस के मुताबिक साल 2016 में 33 वर्षीय महिला अपनी सहेली को फोन लगा रही थी, तो नंबर गलत लग गया। फोन एक युवक ने रिसीव किया। युवक ने तो महिला से अधिक बात नहीं की, लेकिन उसके पास खड़े उसके नाबालिग भानजे ने महिला का नंबर नोट कर लिया। बाद में वह महिला से बात करने लगा। बातचीत के दौरान महिला और मूलत: इटावा के रहने वाले किशोर के बीच प्रेम संबंध बन गए। इस बीच किशोर मामा के साथ भोपाल आया। भोपाल में वह सेनेटरी का डिप्लोमा कोर्स करने लगा। भोपाल में रहने के दौरान उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया।

आरोपी को दिये डेढ़ लाख रुपये

इस दौरान उसने महिला के कुछ अश्लील फोटो खींच लिए। फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने महिला से पहले 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद और रुपये मांगे। महिला ने अपने जेवर एक गोल्ड कंपनी में गिरवी रखते हुए किशोर को डेढ़ लाख रुपये दिए। महिला ने परिजन को सब कुछ बता दिया।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी 

उधर, किशोर जब महिला से 50 हजार रुपये लेने आया तो महिला के परिजन ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की शिकायत पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और अड़ीबाजी का केस दर्ज कर लिया है। किशोर के पास हाईस्कूल की इटावा की मार्कशीट मिली है। उसके आधार पर उसकी उम्र 17 वर्ष सात माह की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी