Flood Crisis: कई राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात, महाराष्ट्र में अबतक 99 की मौत; प्रधानमंत्री मोदी ने संभाला मोर्चा

Flood Crisis लगातार भारी बारिश की वजह से देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र और गुजरात की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे देखते हुए पीएम मोदी ने गुजरात में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

By Babli KumariEdited By: Publish:Fri, 15 Jul 2022 09:17 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jul 2022 09:17 AM (IST)
Flood Crisis: कई राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात, महाराष्ट्र में अबतक 99 की मौत; प्रधानमंत्री मोदी ने संभाला मोर्चा
भारी बारिश ने देश के कई राज्यों में तबाही मचा रखी है

नई दिल्ली, एजेंसी। भारी बारिश ने देश के कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। कई राज्यों में भीषण बारिश आफत बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के चलते आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम, ओडिशा, और उत्तराखंड इन सभी राज्यों में बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। महाराष्ट्र में अबतक 99 लोगों की मौत हो गयी है। गुजरात में भीषण बारिश से कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति के बीच, राज्य भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में बारिश की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में अबतक 99 लोगों की गई जान

महाराष्ट्र में बारिश के चलते NDRF की 14 और SDRF की 6 टीमों को तैनात किया गया है। पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है और 181 जानवरों की मृत्यु हुई है। 7,963 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन पालघर, पुणे और सतारा ज़िले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, नासिक, कोल्हापुर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में आज येलो अलर्ट जारी किया गया।

#WATCH | Maharashtra: Vaitarna River in Palghar swells as the region continues to receive incessant heavy rainfall. pic.twitter.com/SL0w5CZNmh

— ANI (@ANI) July 14, 2022

वहीं, महाराष्ट्र के वर्धा नदी का जलस्तर बढ़ने से महाराष्ट्र और तेलंगाना को जोड़ने वाली सड़क जलमग्न हो गई है। 

Maharashtra | The road connecting Maharashtra and Telangana was inundated due to the rising level of Wardha river. (14.07) pic.twitter.com/osyOMlB1KH

— ANI (@ANI) July 15, 2022

महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।

#WATCH | Several areas of Chandrapur city of Maharashtra were inundated after doors to the Irai dam were opened as water levels rose due to heavy spells of rain pic.twitter.com/UuEdCJboOS— ANI (@ANI) July 14, 2022

गुजरात के 8 ज़िलों में रेड अलर्ट जारी

गुजरात के 8 ज़िलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शामिल है- जूनागढ़, भावनगर, नवसारी, सूरत, तापी, वलसाड आदि में बारिश तेज़ हो रही है या होने वाली है। आपदा प्रबंधन मंत्री ने जानकारी दी है कि इन ज़िलों के आस-पास जगहों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

गुजरात के नवसारी जिले में पूर्णा नदी के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है, लेकिन अभी भी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। भारी बारिश के बाद पूर्णा नदी के बढ़े जलस्तर से पूरे क्षेत्र में बाढ़ आ गई है।

गुजरात: नवसारी में पूर्णा नदी के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है, लेकिन अभी भी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। pic.twitter.com/kod09TJmED— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2022

वहीं, अहमदाबाद के कई हिस्सों में जलजमाव का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि शहर में लगातार बारिश हो रही है। अहमदाबाद के वेजलपुर और श्रीनंद नगर में जलभराव हो गया है।

गुजरात के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करने में लगे हुए हैं। मौसम विभाग ने कहा कि गुजरात के हालात अचानक आई बाढ़ से हैं। राज्य में महज चार घंटे में 18 इंच बारिश हुई। लोग अब आवश्यक वस्तुओं की भी खरीद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

आपदा प्रबंधन मंत्री, राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा- गुजरात के 14,642 बस रूट में से आज तक सिर्फ 148 बस रूट बंद हैं। NDRF और SDRF की टीम अच्छा काम कर रही है और गुजरात सरकार द्वारा भी अच्छा काम चल रहा है। पूर्णा नदी में जलस्तर बढ़ने का कारण महाराष्ट्र के दो डैम में पानी का ओवरफ्लो होना है।

chat bot
आपका साथी