मुंबई एयरपोर्ट के रडार में खराबी से उड़ानें प्रभावित

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल रडार में शनिवार को तकनीकी खराबी आने से कई अंतरराष्ट्रीय व घरेलू उड़ानें प्रभावित हुई।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2015 10:04 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2015 10:15 PM (IST)
मुंबई एयरपोर्ट के रडार में खराबी से उड़ानें प्रभावित

मुंबई । मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल रडार में शनिवार को तकनीकी खराबी आने से कई अंतरराष्ट्रीय व घरेलू उड़ानें प्रभावित हुई। बाद में एटीसी ने सभी उड़ानों को नियंत्रित किया। खराबी को दूर करने का प्रयास जारी है।

गड़बड़ी सुबह लगभग 5.30 बजे शुरू हुई जो देर शाम तक जारी थी। इसके चलते उड़ानों में 15 से 30 मिनट की देरी हुई। इस दौरान छत्रपति शिवाजी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई विमान उतरने के लिए आसमान में चक्कर काटते दिखे। गड़बड़ी के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विदित हो कि भारी बारिश होने से शुक्रवार को भी कुछ घंटों के लिए हवाई यातायात प्रभावित हुआ था।

chat bot
आपका साथी