दिल्‍ली: मुस्लिम होने के कारण किराए पर नहीं दिया घर

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की एक दृष्टिबाधित महिला प्राध्यापिका ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उसे मुस्लिम होने के कारण राजधानी दिल्ली में किराए पर घर नहीं दिया जा रहा है। उसने इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगाई है। इससे पहले महाराष्ट्र में भी

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2015 09:46 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2015 10:14 PM (IST)
दिल्‍ली: मुस्लिम होने के कारण किराए पर नहीं दिया घर

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की एक दृष्टिबाधित महिला प्राध्यापिका ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उसे मुस्लिम होने के कारण राजधानी दिल्ली में किराए पर घर नहीं दिया जा रहा है। उसने इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगाई है। इससे पहले महाराष्ट्र में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

यू-ट्यूब पर डाले गए दो मिनट के वीडियो में प्राध्यापिका रीमा शमसुद्दीन ने कहा कि मैं उम्मीद करूंगी कि किसी को इस तरह के शर्मनाक और अमानवीय अनुभव से न गुजरना पड़े। मैं सीएम केजरीवाल से अपील करती हूं कि वह इस मामले को देखें।

वेंकटेश्वर कॉलेज में अंग्रेजी की प्राध्यापिका का कहना है कि उन्होंने मकान मालिक को एडवांस में किराया भी दे दिया था, ताकि वह उस फ्लैट में मां के साथ शिफ्ट हो सकें, लेकिन आखिरी मिनट में उन्हें चाबी देने से मना कर दिया गया। मालिक ने उन्हें यह कहते हुए चाबी देने से मना कर दिया कि वह मुस्लिम को किराए पर घर नहीं दे सकते।

[साभार: नई दुनिया]

chat bot
आपका साथी