त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार के खिलाफ फेसबुक पर फतवा

फतवा जारी करने वाले व्यक्ति ने एक लड़की की तस्वीर के साथ रिया रॉय नाम का इस्तेमाल किया था।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 05:31 PM (IST)
त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार के खिलाफ फेसबुक पर फतवा
त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार के खिलाफ फेसबुक पर फतवा

अगरतला, आइएएनएस। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार के खिलाफ फेसबुक पर फतवा जारी किया गया है। इसमें उनका सिर काटने वाले को साढ़े पांच लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पश्चिम त्रिपुरा जिले के पुलिस प्रमुख अभिजीत सप्तर्षि ने कहा कि फतवा पोस्ट को गुरुवार को देखा गया। इस संदर्भ में पश्चिम अगरतला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फतवा पोस्ट करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए साइबर अपराध विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी। उसे यकीनन खोज निकाला जाएगा। हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है। फिलहाल इस पोस्ट को हटा दिया गया है।

फतवा जारी करने वाले व्यक्ति ने एक लड़की की तस्वीर के साथ रिया रॉय नाम का इस्तेमाल किया था। उसने खुद को व‌र्ल्ड एंटी-कम्युनिस्ट काउंसिल का कार्यकर्ता बताया है। इसके अलावा प्रोफाइल में और कोई जानकारी नहीं दी गई। इससे पहले पुलिस ने मुख्यमंत्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक पेज का पता लगाया था। इसका संबंध इंदौर से पाया गया था।

यह भी पढ़ें : 'हमें मार दो लेकिन वापस मत भेजो': रोहिंग्या शरणार्थी

chat bot
आपका साथी