फड़नवीस ने खारिज की खुद के दिल्ली जाने की संभावना

उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली से बुलावा नहीं आता, मैं ही मुख्यमंत्री रहूंगा और हम अगला चुनाव भी रावसाहब दानवे के ही नेतृत्व में लड़ेंगे।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 08:25 PM (IST) Updated:Thu, 17 Aug 2017 08:54 PM (IST)
फड़नवीस ने खारिज की खुद के दिल्ली जाने की संभावना
फड़नवीस ने खारिज की खुद के दिल्ली जाने की संभावना

राज्य ब्यूरो, मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने खुद के राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मेरे दिल्ली जाने की कोई संभावना नहीं है। राज्य की राजनीति में फड़नवीस के राष्ट्रीय राजनीति में जाने एवं प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे पाटिल को हटाए जाने की चर्चाएं चल रही थीं। आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने न सिर्फ अपने दिल्ली जाने की संभावनाओं पर विराम लगा दिया, बल्कि प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे को भी निश्चिंत कर दिया।

उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली से बुलावा नहीं आता, मैं ही मुख्यमंत्री रहूंगा और हम अगला चुनाव भी रावसाहब दानवे के ही नेतृत्व में लड़ेंगे।  मुख्यमंत्री ने सभी किसानों के लिए कर्जमाफी की मांग किए जाने को अराजकता करार दिया। उन्होंने कहा कि वास्तविक किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा की जा चुकी है। इस कर्जमाफी को भ्रष्टाचार से मुक्त रखा जा सके, इसलिए ऑनलाइन फार्म भरवाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पिछले एक वर्ष में महाराष्ट्र में निकाली गई मराठा रैलियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इन 58 विशाल रैलियों के माध्यम से कुछ लोगों ने राजनीतिक श्रेय लेने की कोशिश की। लेकिन मराठा समाज ने ऐसा कोशिश सफल नहीं होने दी।  

chat bot
आपका साथी