बाल बाल बचे अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को बाल बाल बच गए। गहलोत के हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आने की वजह से उसे आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा।

By Edited By: Publish:Sun, 20 Nov 2011 01:13 PM (IST) Updated:Wed, 23 Nov 2011 05:08 PM (IST)
बाल बाल बचे अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को बाल बाल बच गए। गहलोत के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की वजह से उसे आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गहलोत के हेलीकॉप्टर को चुहरू से करीब 10 किमी पहले चांदपुर गांव में आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। हेलीकाप्टर में सवार गहलोत सहित तीनों लोग सुरक्षित हैं।

पायलट ने हेलीकॉप्टर को पिलानी से करीब दस किमी पहले चांदकोठी में सुरक्षित उतार लिया। हेलीकॉप्टर में सवार गहलोत, मुख्यमंत्री सचिवालय के दो अधिकारी और पायलट समेत पांच लोग सुरक्षित हैं।

गहलोत ने फोन पर कहा कि दोनों पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्यमंत्री के निजी सचिव गौरव बजाज सुरक्षाधिकारी राम निवास और पायलट कैप्टन यू के शर्मा और राकेश शर्मा थे। उन्होंने बताया कि सुबह जयपुर से नांगल [चुरू] में एक स्पोटर्स अकादमी और समूह सहायता के कार्यक्रम में जाते समय गहलोत के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। हेलीकाप्टर के सुरक्षित उतरने के बाद मुख्यमंत्री कार से समारोह स्थल के लिए रवाना हो गए।

सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर इटली की कंपनी आगस्ता का है। इसे वसुंधरा राजे सरकार के दौरान खरीदा गया था। सूत्रों के मुताबिक गहलोत वर्ष 1999-2000 में भी उस समय बाल-बाल गच गए थे जब उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने पिलानी के नजदीक आपात स्थिति में उतारा था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी