महाराष्ट्र और हिमाचल में भूकंप के झटके, एक महिला की मौत, दहशत में लोग

भूकंप के झटकों की वजह से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Thu, 25 Jul 2019 08:04 AM (IST) Updated:Thu, 25 Jul 2019 10:13 AM (IST)
महाराष्ट्र और हिमाचल में भूकंप के झटके, एक महिला की मौत, दहशत में लोग
महाराष्ट्र और हिमाचल में भूकंप के झटके, एक महिला की मौत, दहशत में लोग

नई दिल्ली, एएनआइ। महाराष्ट्र और हिमाचल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिमाचल प्रदेश में देर रात 12.47 पर और महाराष्ट्र में 1.15 पर ये झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की वजह से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। महाराष्ट्र के पालघर में दिवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक हिमाचल के चंबा में देर रात 12.47 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 दर्ज की गई।

IMD Earthquake:An earthquake with a magnitude of 4 on the Richter Scale hit Chamba of Himachal Pradesh at 12:47 AM today.

— ANI (@ANI) July 24, 2019

इसके करीब आधे घंटे के बाद महाराष्ट्र के पालघर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात 1.15 आए भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। भूकंप की वजह से पालघर के दहानू इलाके में एक घर की दीवार गिरने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

Maharashtra: A 55-year-old woman died in Dahanu area of Palghar district after wall of a house collapsed on her, in the earthquake last night. https://t.co/HoPZC7sV1z" rel="nofollow— ANI (@ANI) July 25, 2019

इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गये थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर में इस साल 2019 में कई बार भूकंप आ चुके हैं।

जानें, क्यों आता है भूकंप

धरती की ऊपरी सतह सात टेक्टोनिक प्लेटों से मिल कर बनी है। जहां भी ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं, वहां पर भूकंप का खतरा पैदा हो जाता है।

भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें

- भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
- बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
- कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
- अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
- वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
- भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
- भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।

chat bot
आपका साथी