Earthquake in Rajasthan: राजस्थान के बीकानेर में भूकंप से कांपी धरती, जानें रिक्टर पैमाने पर कितनी रही तीव्रता

Earthquake in Rajasthan नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के अनुसार भूकंप बीकानेर के उत्तर-पश्चिम में आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही। जानकारी के अनुसार भूकंप सोमवार तड़के करीब 2 बजे आया। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

By Mahen KhannaEdited By: Publish:Mon, 22 Aug 2022 05:36 AM (IST) Updated:Mon, 22 Aug 2022 05:36 AM (IST)
Earthquake in Rajasthan: राजस्थान के बीकानेर में भूकंप से कांपी धरती, जानें रिक्टर पैमाने पर कितनी रही तीव्रता
राजस्थान के बीकानेर में आया हल्का भूकंप।

बीकानेर, एजेंसी। राजस्थान में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी (एनसीएस) के अनुसार भूकंप बीकानेर के उत्तर-पश्चिम में आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही। जानकारी के अनुसार भूकंप सोमवार तड़के करीब 2 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जानमाल का कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है।

लखनऊ में शनिवार को आया था भूकंप

एनसीएस ने ट्वीट किया, " 4.1 तीव्रता का भूकंप करीब 2 बजे आया, जिसकी गहराई 10 किमी और स्थान बीकानेर रहा। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। इससे पहले शनिवार को लखनऊ के उत्तर-पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप शनिवार दोपहर 1.12 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी। एनसीएस के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.2 रही थी जो 82 किमी की गहराई पर आया।

chat bot
आपका साथी