विदेशी मीडिया में छाई यूपी-राजस्थान में आए विनाशकारी तूफान की खबर

अधिकारियों ने और अधिक आंधी आने की चेतावनी दी है। आंधी की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी हुई हैं। वहीं, विदेशी मीडिया ने भी इसे खासी तवज्जो दी है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Fri, 04 May 2018 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 04 May 2018 08:42 PM (IST)
विदेशी मीडिया में छाई यूपी-राजस्थान में आए विनाशकारी तूफान की खबर
विदेशी मीडिया में छाई यूपी-राजस्थान में आए विनाशकारी तूफान की खबर

नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार को मौत की आंधी चली। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में आंधी ने ऐसा कहर बरपाया कि इसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई, जबकि 200 से ज्यादा घायल हो गए। यहां तक कि कई जगहों पर तेज हवाओं और बिजली गिरने के कारण कई मकान और पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने मौसम के मिजाज के और बिगड़ने की चेतावनी दी। आंधी की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी हुई हैं। वहीं, विदेशी मीडिया ने भी इन खबरों को प्रमुखता दी है।

बीबीसी और एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के उत्तरी राज्यों में यूपी, राजस्थान और पंजाब में कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई। जिसमें से ज्यादा मौतें आगरा में हुई हैं। वहीं दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में 14 लोगों की मौत हुई। यहां 41 हजार बार बिजली गिरने का मामले सामने आए। आंधी-तूफान के कारण रोजमर्रा की जिंदगी पर भी प्रभाव पड़ा है। बिजनेस ठप हो गया है। घर मलबे में तब्दील हो गए हैं और कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं। भीषण तूफान के चलते बिजली की लाइनें भी बंद हैं। स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

फिर तबाही मचाएगी आंधी

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक हिमांशू शर्मा ने खतरनाक मौसम द्वारा क्षेत्र में एक और हमले की चेतावनी दी है। उन्होंने पीटीआई को बताया 'राजस्थान में अगले 48 घंटों में हवाएं तेज होने की संभावना है। इसके यूपी और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों के प्रभावित होने की संभावना है।' बतादें कि यूपी और राजस्थान में आंधी के कारण सबसे ज्यादा मौते हुई थीं। 

chat bot
आपका साथी