इंजन में खराबी के चलते भारतीय नौसेना के विमान ने की मॉस्को में इमरजेंसी लैंडिंग

इंजन में खराबी के चलते भारतीय नौसेना के विमान ने मॉस्को के नजदीक झुकोवस्की हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 29 Apr 2018 07:59 PM (IST) Updated:Sun, 29 Apr 2018 11:02 PM (IST)
इंजन में खराबी के चलते भारतीय नौसेना के विमान ने की मॉस्को में इमरजेंसी लैंडिंग
इंजन में खराबी के चलते भारतीय नौसेना के विमान ने की मॉस्को में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली, प्रेट्र। इंजन में खराबी के चलते भारतीय नौसेना के विमान ने मॉस्को के नजदीक झुकोवस्की हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान अपग्रेडेशन के लिए रूस में है।

नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जब आइएल-38 विमान शुरुआती परीक्षण उड़ान पर था, तब यह घटना हुई। उस दौरान विमान में नौसेना का कोई चालक नहीं था। विमान में रूस के चार पायलट और तीन तकनीकी विशेषज्ञ सवार थे। वे सभी विमान से सुरक्षित निकल आए। अधिकारी ने कहा कि विमान को हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है।

विमान ओवरहॉलिंग और मिड-लाइफ अपग्रेडेशन के लिए रूस भेजा गया है। रूस निर्मित आइए-38 पनडुब्बी रोधी लड़ाकू विमान है। अखबार रूस टुडे के मुताबिक, इमरजेंसी लैंडिंग कर रहे विमान से काफी धुंआ निकल रहा था।

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष जनरल सर्जेइ शोइगु से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों देशों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी। रूस भारत को हथियार और गोला-बारूद आपूर्ति करने वाला प्रमुख देश है।

chat bot
आपका साथी