डॉ. कोटनिस की बहन मनोरमा का निधन

भारत-चीन दोस्ती के प्रतीक माने जाने वाले डॉ. द्वारकानाथ कोटनिस की 94 वर्षीय बहन मनोरमा कोटनिस का निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बृहस्‍पतिवार रात उपनगर विले पार्ले स्थित घर में मनोरमा कोटनिस ने अंतिम सांस लीं। वह पेशेवर न्यूट्रीलॉजिस्ट थीं।

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2015 09:07 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2015 09:30 PM (IST)
डॉ. कोटनिस की बहन मनोरमा का निधन

मुंबई। भारत-चीन दोस्ती के प्रतीक माने जाने वाले डॉ. द्वारकानाथ कोटनिस की 94 वर्षीय बहन मनोरमा कोटनिस का निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उपनगर विले पार्ले स्थित घर में मनोरमा कोटनिस ने अंतिम सांस लीं। वह पेशेवर न्यूट्रीलॉजिस्ट थीं। वह सरकारी सेवा में कार्यरत थीं।

चीनी नेता मिलते थे कोटनिस परिवार से

2013 में भारत दौरे पर आए चीन के प्रधानमंत्री ली कछयांग ने पूर्व चीनी नेताओं की परंपरा को बरकरार रखते हुए यहां मनोरमा से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि जब कभी कोई चीनी नेता भारत दौरे पर आता है तो वह कोटनिस परिवार से मिलता है। ली ने मनोरमा को एक एमपी4 प्लेयर भेंट किया था। उन्हें पता चला था कि वह संगीत सुनना पंसद करती हैं।

चीनी प्रधानमंत्री ने बताया था कि उनका देश अभी भी डॉ. कोटनिस की मदद को याद करता है। उन्होंने 1937-45 के बीच जापान के हमले के दौरान चीन की मदद की थी। इसके बाद वह दोनों देशों के बीच सबसे सम्मानित और दोस्ती के प्रतीक बन गए।

chat bot
आपका साथी