अरविंद केजरीवाल ने इरोम शर्मिला की पार्टी को दान किए 50 हजार रुपये

मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड रही इरोम शर्मिला की पार्टी को दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने 50 हजार रुपये दान किए हैं।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 05:30 AM (IST)
अरविंद केजरीवाल ने इरोम शर्मिला की पार्टी को दान किए 50 हजार रुपये
अरविंद केजरीवाल ने इरोम शर्मिला की पार्टी को दान किए 50 हजार रुपये

नई दिल्ली, प्रेट्र। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को इरोम शर्मिला की पार्टी को 50 हजार रुपये दिए हैं। इरोम की पार्टी पीआरजेए मणिपुर में चुनाव लड़ रही है।

साथ ही केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से इरोम की पार्टी की मदद करने की अपील की है। केजरीवाल ने ट्वीट किया है, 'मैं 50 हजार रुपये दान के रूप में देकर उनकी मदद कर रहा हूं, आप लोग भी करें।' पीआरजेए पार्टी को लोगों की तरफ से 4.5 लाख रुपय की मदद मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में चुनाव खत्म होते ही शादी करेंगी इरोम शर्मिला

आपको बता दें कि इरोम शर्मिला ने मणिपुर में अफस्पा के खिलाफ चार नवम्बर 2000 को आमरण अनशन शुरू किया था। करीब 16 साल बाद इरोम ने बीते साल 9 अगस्त को अपना अनशन समाप्त कर लिया था। इरोम मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। इरोम ने यह अनशन असम राइफल्स के जवानों द्वारा एनकाउंटर में 10 लोगों को मार दिए जाने के खिलाफ शुरू किया था। तब वे 28 साल की थीं।

यह भी पढ़ें: थौबल सीट पर नामांकन के लिए साइकिल से आयीं शर्मिला

chat bot
आपका साथी