भारत-चीन के रक्षा मंत्रियों की बैठक आज

भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों की बीच मंगलवार से शुरू हो रही आधिकारिक वार्ता में दोनों देशों की सेनाओं के बीच अगले वर्ष होने वाले साझा युद्धाभ्यास [हाथ में हाथ] को दोबारा शुरू करने के फैसले पर मुहर लग सकती है। बैठक से पूर्व चीन के रक्षा मंत्री जनरल लियांग गुआंगले ने भारत आगमन और मुंबई व आगरा में अ

By Edited By: Publish:Tue, 04 Sep 2012 11:44 AM (IST) Updated:Tue, 04 Sep 2012 11:51 AM (IST)
भारत-चीन के रक्षा मंत्रियों की बैठक आज

नई दिल्ली। भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों की बीच मंगलवार से शुरू हो रही आधिकारिक वार्ता में दोनों देशों की सेनाओं के बीच अगले वर्ष होने वाले साझा युद्धाभ्यास [हाथ में हाथ] को दोबारा शुरू करने के फैसले पर मुहर लग सकती है। बैठक से पूर्व चीन के रक्षा मंत्री जनरल लियांग गुआंगले ने भारत आगमन और मुंबई व आगरा में अभूतपूर्व इंतजाम करने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया।

रक्षा मंत्रालय ने दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली बैठक से पहले कहा है कि वह दोनों देशों के साझा युद्धाभ्यास पर आज कोई फैसला ले लेंगे। रक्षा मंत्री एके एंटनी से मिलने के बाद साउथ ब्लाक में वायु सेना प्रमुख से भी मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच साझा युद्धाभ्यास वर्ष 2007 में शुरू हुआ था, लेकिन 2010 में दोनों देशों के बीच आए गतिरोध के चलते इसको आगे नहीं बढ़ाया गया था। आज होने वाली बैठक में इस मसले पर आगे बढ़ने के आसार हैं। पिछले आठ वर्षो में किसी चीनी रक्षा मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। जनरल लियांग रविवार को भारत आए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी