रविवार शाम तक कमजोर होगा चक्रवात वर्दा

दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को ओर बढ़ते हुए चक्रवात के धीरे-धीरे कमजोर होने के साथ उत्तरी तमिलनाडु तट के समीप पहुंचने की संभावना है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 11 Dec 2016 11:28 AM (IST) Updated:Sun, 11 Dec 2016 11:39 AM (IST)
रविवार शाम तक कमजोर होगा चक्रवात वर्दा

नई दिल्ली, एएनआई। नौसेना ने रविवार को शक्तिशाली चक्रवात वर्दा के भारत के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ने की संभावना जताई है।नौसेना के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार शाम तक इसकी तीव्रता बनी रहेगी।इसके बाद चक्रवात धीरे-धीरे कमजोर होना शुरू हो जाएगा।

System likely to continue to move west-northwestwards and maintain its intensity up to this evening: Navy PRO #cyclonevardah

— ANI (@ANI_news) December 11, 2016

उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को ओर बढ़ते हुए चक्रवात के धीरे-धीरे कमजोर होने के साथ उत्तरी तमिलनाडु तट के समीप पहुंचने की संभावना है।नौसेना जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि है कि 'उच्च संभावना है कि चक्रवात वर्दा रविवार दोपहर तक चेन्नई और ओंगोल के बीच दक्षिण आंध्र तट को पार करते हुए उत्तरी तमिलनाडु तट से मिलेगा।'

chat bot
आपका साथी