जगन्नाथ मंदिर में दरार, नवीन पटनायक ने केंद्र से मांगी मदद

12वीं शताब्दी के पुरी के श्री जगन्न्नाथ मंदिर में आई दरारों पर चिंता जताते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसके मरम्मत कार्यो की देखरेख के लिए केंद्र से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भेजने का अनुरोध किया है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Mar 2016 07:02 PM (IST) Updated:Mon, 14 Mar 2016 07:08 PM (IST)
जगन्नाथ मंदिर में दरार, नवीन पटनायक ने केंद्र से मांगी मदद

भुवनेश्वर: 12वीं शताब्दी के पुरी के श्री जगन्न्नाथ मंदिर में आई दरारों पर चिंता जताते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसके मरम्मत कार्यो की देखरेख के लिए केंद्र से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भेजने का अनुरोध किया है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा को भेजे पत्र में पटनायक ने कहा है कि जगन्नाथ मंदिर का लोगों के लिए बहुत महत्व है। इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि भरतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को अपने शीर्ष तकनीकी विशेषज्ञों को मरम्मत कार्य के लिए भेजने का निर्देश दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर ओडिशा का सबसे पवित्र मंदिर है और भारत में इसका अद्वितीय महत्व है।

chat bot
आपका साथी