Coronavirus Updates: देश में चार दिन बाद फिर बढ़े Covid-19 के केस, 24 घंटे में आए 3615 मामले

Coronavirus Updates देश में कोरोना के मामलों में फिर इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी के 3615 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 28 Sep 2022 09:46 AM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2022 09:46 AM (IST)
Coronavirus Updates: देश में चार दिन बाद फिर बढ़े Covid-19 के केस, 24 घंटे में आए 3615 मामले
Coronavirus Updates: 24 घंटे में आए 3615 मामले

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,615 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

कम हुए एक्टिव केस

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 4,972 लोगों की रिकवरी हुई है। एक्टिव मामले घटकर अब 40,979 हो गए हैं। 27 सितंबर को एक्टिव केस 42,358 थे। कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 45 लाख 79 हजार 88 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कुल 4 करोड़ 40 लाख 9 हजार 525 लोग ठीक हो चुके हैं। महामारी से 5 लाख 28 हजार 584 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

बता दें कि देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 0.09 फीसद हो गया है। रिकवरी रेट 98.72 फीसद है। डेली पाजिटिविटी दर 1.12 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.55 फीसद हो गई है।

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand News : प्रदेश में थम नहीं रहा डेंगू, 39 नए मामले मिले, देहरादून में सबसे ज्यादा मरीज

Vaccine Maitri: UNGA में भूटान व नेपाल ने जताया भारत का आभार, COVID-19 टीकों की आपूर्ति को बताया महत्वपूर्ण कदम

chat bot
आपका साथी