Coronavirus: पुडुचेरी में मार्च के अंत तक Bars को बंद करने का एलान

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के निवारण के एतिहात के तौर पर सभी Bars को बंद करने का एलान किया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Wed, 18 Mar 2020 04:03 PM (IST) Updated:Wed, 18 Mar 2020 04:03 PM (IST)
Coronavirus: पुडुचेरी में मार्च के अंत तक Bars को बंद करने का एलान
Coronavirus: पुडुचेरी में मार्च के अंत तक Bars को बंद करने का एलान

पुडुचेरी, पीटीआइ।  देश में लगातार सामने आ रहे कोरोना वायरस के मामलों को लेकर सभी राज्य सतर्क हो गए हैं। एतिहात के तौर पर अधिकतर राज्यों में कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दे दी है। यहां तक की कई राज्यों में जिम और सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया है। इसी बीच पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के सभी बार (Bars) को बंद करने का आदेश दिया है।

इन सभी को गुरुवार से महीने के अंत तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि हालांकि, शराब की थोक और खुदरा बिक्री की अनुमति होगी। राज्य सरकार ने पुडुचेरी में कोरोनोवायरस के प्रसार से निपटने के लिए पहले ही उपाय शुरू कर दिए हैं।

नारायणसामी ने कहा कि वह और स्वास्थ्य मंत्री मल्लादी कृष्णा राव केरल में पुदुचेरी के एक एन्क्लेव माहे क्षेत्र का दौरा करेंगे और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए वहां उठाए गए कदमों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि माहे क्षेत्र की एक महिला, जो हाल ही में एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के बाद सऊदी अरब से लौटी थी, उसका कोरोना वायरस के लिए टेस्ट पॉजिटिव आया है।

उसे माहे के सरकारी सामान्य अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर उसकी देख रेख कर रहे हैं। फिलहाल, महिला की हालत स्थिर है। जिला कलेक्टर टी अरुण ने सभी सार्वजनिक पार्कों, अरबिंदो आश्रम, संग्रहालय, पूर्ननकुप्पम और थेंगैथिटु  में नाव घरों को तत्काल प्रभाव से बंद करने की घोषणा की।

एक प्रेस रिलीज में, उन्होंने कहा कि COVID-19 को आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत आपदा घोषित करने के मद्देनजर बंद आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत विभिन्न प्रतिबंधों में सुधार के लिए निवारक उपायों को तेज किया गया है।

chat bot
आपका साथी